{"_id":"6a4b53e73b248607a1022fd5","slug":"ram-mandir-offering-theft-trust-president-mahant-nritya-gopal-das-expresses-displeasure-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर चढ़ावा चोरी: महंत नृत्य गोपालदास का बड़ा बयान, जताई नाराजगी; बोले- दोषियों को मिले कड़ी सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: महंत नृत्य गोपालदास का बड़ा बयान, जताई नाराजगी; बोले- दोषियों को मिले कड़ी सजा
Mon, 06 Jul 2026 12:36 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:36 PM IST
सार
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर पहली बार ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास का बयान सामने आया है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
राम मंदिर दान चोरी पर महंत नृत्य गोपाल दास ने जारी किया बयान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं श्री मणिरामदास छावनी के महंत नृत्य गोपालदास ने राम मंदिर में कथित दान-चोरी की घटना पर गहरा दुख और नाराजगी जताई है। उन्होंने इसे करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़ा गंभीर मामला बताया। साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
महंत नृत्य गोपालदास द्वारा जारी पत्र में कहा गया कि मंदिर में हुई कथित दान-चोरी से वे अत्यंत आहत हैं। इस तरह के कृत्य के लिए जिम्मेदार लोगों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री पर पूरा विश्वास है कि वे इस मामले में दोषियों को बख्शेंगे नहीं। उचित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
पत्र के अंत में महंत ने कहा है कि यह मामला करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़ा है। भगवान श्रीराम के नाम पर किसी भी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए।