{"_id":"6a4b6547ebb418801e0aaf48","slug":"video-video-tarasata-bthaka-sa-pahal-sata-hae-bhavaka-bl-ramaja-thashhaya-ka-thada-thaga-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: ट्रस्ट बैठक से पहले संत हुए भावुक, बोले- रामजी दोषियों को दंड देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: ट्रस्ट बैठक से पहले संत हुए भावुक, बोले- रामजी दोषियों को दंड देंगे
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक से पहले संत-धर्माचार्यों और अयोध्यावासियों की निगाहें बैठक के निर्णयों पर टिकी रहीं। सभी अपने-अपने जगह पर टीवी पर नजर टिकाए रहे।
राम मंदिर दान पेटिका में चोरी के मामले पर चर्चा के दौरान कई संत भावुक हो गए। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि किसी ने रामलला के चढ़ावे में गड़बड़ी की है तो उसे कानून के साथ-साथ रामजी भी दंड देंगे।
ट्रस्ट के कुछ सदस्यों की ओर से दिए गए स्पष्टीकरण पर भी चर्चा में अयोध्या के संतों को शामिल करने की मांग की। लोगों ने सुझाव दिया कि मंदिर की व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी हो, चढ़ावे का नियमित बुलेटिन जारी किया जाए और निगरानी व्यवस्था ऐसी हो जिससे श्रद्धालुओं का ट्रस्ट पर विश्वास और अधिक मजबूत हो। इसके साथ ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी के जारी किए गए बयान पर भी विरोध दर्ज कराया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।