पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ram Mandir offering theft Trust President Mahant Nritya Gopal Das expresses displeasure

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: महंत नृत्य गोपालदास का बड़ा बयान, जताई नाराजगी; बोले- दोषियों को मिले कड़ी सजा

Mon, 06 Jul 2026 12:36 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 06 Jul 2026 12:36 PM IST
सार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर पहली बार ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास का बयान सामने आया है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Ram Mandir offering theft Trust President Mahant Nritya Gopal Das expresses displeasure
राम मंदिर दान चोरी पर महंत नृत्य गोपाल दास ने जारी किया बयान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं श्री मणिरामदास छावनी के महंत नृत्य गोपालदास ने राम मंदिर में कथित दान-चोरी की घटना पर गहरा दुख और नाराजगी जताई है। उन्होंने इसे करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़ा गंभीर मामला बताया। साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


महंत नृत्य गोपालदास द्वारा जारी पत्र में कहा गया कि मंदिर में हुई कथित दान-चोरी से वे अत्यंत आहत हैं। इस तरह के कृत्य के लिए जिम्मेदार लोगों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री पर पूरा विश्वास है कि वे इस मामले में दोषियों को बख्शेंगे नहीं। उचित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन


पत्र के अंत में महंत ने कहा है कि यह मामला करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़ा है। भगवान श्रीराम के नाम पर किसी भी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed