सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rape victim teenager attempts suicide, accused arrested

Lucknow News: दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने किया आत्महत्या का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 02 Feb 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Rape victim teenager attempts suicide, accused arrested
आरोपी कौशलेंद्र।
विज्ञापन
लखनऊ। पारा में रहने वाले कक्षा-9 की छात्रा से म्यूजिकल ग्रुप संचालक कौशलेंद्र मिश्र ने दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। परेशान छात्रा ने हाथ की नस काटकर जान देने का प्रयास किया। इसकी जानकारी होने पर पीड़िता की मां ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। रविवार को पुलिस ने आरोपी कौशलेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।
Trending Videos


इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले किशोरी की आरोपी बाराबंकी के शादुल्लापुर धोरधिया रामसनेही घाट निवासी कौशलेंद्र से धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मुलाकात हुई थी। आरोपी ने किशोरी से दोस्ती की और फोन पर बातचीत करने लगा। एक दिन बहाने से आरोपी ने किशोरी को मिलने के लिए बुद्धेश्वर स्थित होटल में बुलाया और वहां किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने किशोरी की अश्लील फोटो खींच ली। फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए आरोपी किशोरी को ब्लैकमेल करने लगा। एक दिन आरोपी ने इंस्टाग्राम पर किशोरी की अश्लील फोटो भी पोस्ट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डर के चलते बेटी ने स्कूल जाना छोड़ दिया
किशोरी की मां ने बताया कि घटना के बाद से बेटी इतनी डरी-सहमी है कि उसने स्कूल जाना तक छोड़ दिया। वह खुद को लोगों से अलग-थलग रखने लगी। आरोपी आए दिन फोन और सोशल मीडिया के जरिये धमकियां देता था। इससे आजिज होकर बेटी ने हाथ की नस काट कर आत्महत्या करने का प्रयास भी किया था। शिकायत करने पर जान से मारने और बेटी की जिंदगी बर्बाद करने की धमकी देकर वह परिवार को डराता रहा। किशोरी की हालत दिन पर दिन बिगड़ती देख मां ने हिम्मत जुटाई और पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed