{"_id":"697fac7345331ecd8608ba5e","slug":"retired-headmaster-commits-suicide-by-consuming-poisonous-substance-lucknow-news-c-13-lko1070-1585160-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर की इंसाफनगर कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक लाल प्रताप सिंह (73) ने शनिवार रात घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। उन्होंने आत्महत्या क्यों की इसका पता नहीं चल सका है।
एसपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब नौ बजे लाल प्रताप सिंह को परिजनों ने विभूतिखंड स्थित चंदन अस्पताल में भर्ती कराया। दो घंटे के बाद उनकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची इंदिरानगर पुलिस को परिजनों ने बताया कि रात करीब आठ बजे लाल प्रताप सिंह अपने कमरे में अकेले थे। उनकी बहू कमरे में गई तो लाल प्रताप सिंह उल्टियां कर रहे थे। उन्होंने बहू को जहरीला पदार्थ खा लेने की जानकारी दी। जांच में पता नहीं चल सका है कि लाल प्रताप सिंह ने आत्महत्या क्यों की। उनके बेटे आलोक ने बताया कि पिता डिप्रेशन में रहते थे। उनका इलाज भी चल रहा था। परिवार में पत्नी मालती सिंह, बहू और एक बेटी है। आलोक सीतापुर स्थित डिग्री कॉलेज में प्रोफेसर हैं।
Trending Videos