सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   road accidents

Lucknow News: मई में प्रदेश में हुईं 1004 दुर्घटनाएं, 1111 माैतें

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
road accidents
विज्ञापन

मार्च व अप्रैल की तुलना में आई कमी, परिवहन मंत्री ने जारी किए आंकड़े
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बुधवार को प्रदेश में हादसों के आंकड़े जारी किए। मार्च व अप्रैल की तुलना में मई में हादसों व माैतों में कमी दर्ज हुई है। मई में दुर्घटनाएं घटकर 1,004 और जनहानि 1,111 तक रह गई।
परिवहन मंत्री इसे सकारात्मक परिणाम मान रहे हैं। उन्होंने बताया कि मार्च, अप्रैल व मई के आंकड़े जारी किए गए हैं। मार्च में प्रदेशभर में 1,876 सड़क दुर्घटनाएं हुईं और 2,008 लोगों की जान गई थी। अप्रैल में दुर्घटनाएं घटकर 1,697 और मृतकों की संख्या 1,838 रह गई। जबकि मई में यह आंकड़ा 1,004 व 1,111 तक सीमित हो गया। उन्होंने बताया कि प्रभावी प्रवर्तन व चालन लाइसेंस निलंबन की सख्त कार्रवाई से सड़क दुर्घटनाओं में भारी कमी देखी गई है। पिछले तीन महीनों में यातायात नियमों के उल्लंघन के कुल 1,246 मामलों में नोटिस भेजे गए। कुल 797 दोषी चालकों के डीएल निलंबित किए गए। मई में सर्वाधिक 353 लाइसेंस निलंबित हुए। परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा के लिए 'शून्य सहनशीलता' नीति अपनाई है। घोर लापरवाही और गंभीर प्रकृति के उल्लंघनों वाले कुल बीस मामलों में चालकों के चालन लाइसेंस पूर्णतः निरस्त किए गए हैं। हिट एंड रन मामलों में में भी लगातार कमी दर्ज की गई है। मार्च में ऐसे 529 मामले सामने आए थे। प्रभावी गश्त और निगरानी के चलते अप्रैल में यह आंकड़ा 468 और मई में 275 रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed