सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   roadways ac buses

Lucknow News: रोडवेज की पांच लग्जरी बसों के एसी फेल, यात्री पसीने से तरबतर

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
roadways ac buses
अवध डिपो
विज्ञापन

-एमडी से यात्रियों ने की शिकायत
-मरम्मत व रखरखाव के अभाव में एसी बसों की हालत खराब


माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। रोडवेज की लग्जरी बसों से सफर करने वाले मुसाफिरों का हाल-बेहाल है। बीच रास्ते एसी फेल हो रहे हैं, जिससे यात्री पसीने से तरबतर हो रहे हैं। उन्हें दरवाजे खोलकर यात्रा करनी पड़ रही है। यात्रियों ने एसी कूलिंग फेल होने की शिकायतें एमडी कार्यालय से की है।
मामला रोडवेज की अवध डिपो का है। यहां 87 लग्जरी वातानुकूलित बसें हैं। इन बसों की मरम्मत की जिम्मेदारी निजी एजेंसी के पास है। मरम्मत व रखरखाव के अभाव में बसें बीच रास्ते ब्रेकडाउन हो रही हैं। बसों के खराब होने, एसी कूलिंग ठप होने व ओवरहीटिंग से यात्रियों की परेशानियां बढ़ रही हैं। सोमवार को अवध डिपो से रवाना हुईं लग्जरी बसों में छह बसें बीच रास्ते खड़ी करनी पड़ी। पांच बसों में एसी कूलिंग फेल हो गई। इसमें लखनऊ से अलीगढ़ जाने वाली यूपी 78 एफएन 7524, बढ़नी जाने वाली यूपी 33 एटी 5753, यूपी 33 एटी 5861, यूपी 33 एटी 5875, लखनऊ से वाराणसी जा रही यूपी 14 एफटी 3802 के एसी खराब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भट्टी बन गईं एसी बसें, खोलने पड़े दरवाजे
यात्री अखिलेंद्र सिंह ने बताया कि लखनऊ से वाराणसी जाते समय एसी कूलिंग फेल होने से पूरी बस भट्टी की तरह तपने लगी। पसीने से बदन तरबतर हो गया। इतना ही नहीं मुख्य दरवाजे को खोलकर यात्रा करनी पड़ी। कई यात्रियों को घुटन हुई, जिससे उनकी परेशानियां और भी बढ़ गईं।
विज्ञापन
Trending Videos


ओवरहीट होते ही थम गए पहिए
वहीं लखनऊ से वाराणसी जाने वाली यूपी 78 एफएन 7516 मुसाफिरखाने के पास ओवरहीट हो गई, जिससे बस रुक गई और यात्रियों को नीचे उतरना पड़ा। ड्राइवर व कंडक्टर ने बस के इंजन को खोलकर ठीक किया, जिसके बाद बस रवाना हो सकी।

डिपो से नहीं निकल पाती हैं आधी बसें
अवध डिपो में बसों की मरम्मत व रखरखाव का काम निजी एजेंसी के पास है। कुल 87 लग्जरी बसें हैं। इसमें औसतन 35 बसें रोजाना डिपो में ही खड़ी रहती हैं। मरम्मत के अभाव में उन्हें सड़कों पर नहीं उतारा जा पा रहा है, जबकि जो सड़क पर उतरती हैं, उसमें आठ से दस बसें ब्रेकडाउन की शिकार हो जाती हैं।

आधिकारिक वर्जन
बीच रास्ते लग्जरी बसों के एसी फेल होना दुर्भाग्यपूर्ण है। यात्रियों की शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
-अमरनाथ सहाय, प्रवक्ता, रोडवेज

अवध डिपो

अवध डिपो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed