सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: SP-BJP face off over Ram Mandir donation embezzlement; Deputy CM says Akhilesh will have to bear the conse

UP: राममंदिर चंदा गबन के मामले में आमने-सामने आई सपा और भाजपा, डिप्टी सीएम बोले भुगतना होगा खामियाजा

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 08 Jun 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
सार

Ram Mandir donation controversy: अयोध्या में श्रीराम मंदिर के दानपात्र से कथित गबन का मुद्दा गर्मा गया है। अब इस मामले में ब्रजेश पाठक और अखिलेश यादव आमने-सामने आ गए हैं। 

UP: SP-BJP face off over Ram Mandir donation embezzlement; Deputy CM says Akhilesh will have to bear the conse
राम मंदिर चंदे पर विवाद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

अयोध्या में श्रीराम मंदिर के दानपात्र से कथित गबन का मुद्दा गर्मा गया है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर अफवाह फैलाना का आरोप लगाया। उन्होंने कहा है कि उनकी सोच बाबरवादी है। वहीं, समूचे विपक्ष ने देश के सामने जांच कर रिपोर्ट रखने की मांग की है। सपा प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक बार फिर मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के बयान पर सवाल उठाए हैं।

Trending Videos


सपा को भुगतना पड़ेगा खामियाजा : डिप्टी सीएम
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने एक्स पर लिखा है कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कभी सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का सम्मान नहीं किया। उनकी सोच बाबरवादी है। श्रीराम मंदिर निर्माण से पूर्व भूमि पूजन पर भी आपके (अखिलेश यादव के) कोई शब्द नहीं निकले। जब अयोध्याधाम में भव्य वास्तुकला मूर्त रूप ले रही थी, तब भी आप शांत रहे। प्रभु श्रीराम का विग्रह स्थापित होने पर भी कोई स्वागत नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रजेश पाठक आगे लिखते हैं कि अखिलेश अब श्रीराम मंदिर को लेकर अफवाह फैला कर झूठ गढ़ने का असफल प्रयास कर रहे हैं। भारत दुनिया में सनातन संस्कृति का वाहक राष्ट्र है। अखिलेश यादव अपनी सोच को सनातन संस्कृति के विरुद्ध न करें। आने वाले दिनों में समाजवादी पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी को पुनः मुंह की खानी पड़ेगी। आपके झूठ का नेरेटिव कभी सफलता तक नहीं पहुंचेगा। प्रदेश के लोग सपा की कारगुजारियों को अच्छी तरह से समझ चुके हैं।

विज्ञापन

सफाई देने के बजाय जांच कर देश के सामने रिपोर्ट रखे सरकार : अजय राय

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि राम मंदिर चंदा चोरी का प्रकरण गंभीर है। इसकी उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। सफाई देने के बजाय जांच रिपोर्ट देश की जनता के सामने रखी जाए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि राम मंदिर में पूर देश के लोगों ने चंदा दिया है। यह लोगों की आस्था से जुड़ा मसला है। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। चंदा चोरी किन परिस्थितियों में हुई और इसमें किन लोगों की संलिप्तता है, इसे उजागर किया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि लोगों की आस्था के प्रति जरा भी सम्मान है तो राम मंदिर चंदा चोरी प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराकर हकीकत से प्रदेश व देश की जनता को वाकिफ कराएं।

भगवान श्रीराम के चढ़ावे पर भी डाका : संजय सिंह

UP: SP-BJP face off over Ram Mandir donation embezzlement; Deputy CM says Akhilesh will have to bear the conse
संजय सिंह, सांसद आम आदमी पार्टी। - फोटो : अमर उजाला।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने राम मंदिर चढ़ावा मामले में भाजपा और राम मंदिर ट्रस्ट पर निशाना साधा है। उन्होंने चढ़ावे की चोरी के आरोपों को चिंताजनक बताया।

संजय सिंह ने कहा कि भाजपा शासन में देश के संसाधनों और जनता के अधिकारों पर हमले हो रहे हैं। पार्टी लगातार राम मंदिर के दान पात्र में गड़बड़ी का सवाल उठा रही है। पहले भाजपा नेता इन आरोपों को झूठ बताते थे। अब चढ़ावे की चोरी के मामले में गिरफ्तारियां हुई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और ट्रस्ट को देश के सामने जवाब देना चाहिए। करोड़ों रामभक्तों की कमाई की सुरक्षा ट्रस्ट की जिम्मेदारी है। भाजपा राम के नाम पर वोट मांगती है, पर सवालों पर चुप रहती है, जिससे संदेह बढ़ता है।

अखिलेश बोले-उल्लेखनीय तो है ....

अखिलेश यादव ने श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के उस बयान पर लगातार दूसरे दिन सोमवार को टिप्पणी की। चंपत राय ने रविवार को कहा था कि ऑडिट में कोई उल्लेखनीय अनियमितता नहीं मिली है। इस पर अखिलेश यादव ने सोमवार को एक्स पर लिखा है कि उल्लेखनीय बात तो है। इसके पक्ष में उन्होंने मीडिया में आ रहीं दानपात्र में गबन, 4 संदिग्ध दबोचने और सीसीटीवी से खुला राज संबंधी खबरों का जिक्र अपने एक्स एकाउंट पर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed