सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rs 2 lakh stolen from Merchant Navy officer's house

Lucknow News: मर्चेंट नेवी अधिकारी के घर से दो लाख की चोरी

संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 07 Mar 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Rs 2 lakh stolen from Merchant Navy officer's house
मोहनलालगंज में चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी।
विज्ञापन
मोहनलालगंज। मर्चेंट नेवी में चीफ ऑफिसर शैलेंद्र यादव के फुलवरिया स्थित घर का ताला तोड़कर चोर दो लाख के जेवर चोरी कर ले गए। पुलिस चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश में लगी है।
Trending Videos


कानपुर निवासी शैलेंद्र यादव होली के मौके पर परिवार के साथ घर गए थे। उनके साथ में रहने वाले साढ़ू का बेटा विशेष यादव भी जौनपुर अपने घर चला गया था। शुक्रवार को जब विशेष यादव लौटा तो मुख्य गेट का ताला टूटा देेखा। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। चोर शैलेंद्र के घर से दो लाख के जेवर और कुछ नकदी उठा ले गए थे। इंस्पेक्टर मोहनलालगंज बृजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed