Samwad 2026: खाने से लेकर फिल्म तक बेबाक बोले अखिलेश यादव, जवाबों में तंज और अंदाज में दिखा राजनीति का रंग
Amar Ujala Samwad Lucknow 2026: लखनऊ में 'अमर उजाला संवाद उत्तर प्रदेश 2026' कार्यक्रम के मंच पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे। उन्होंने बंगाल चुनाव, नीट एग्जाम और सड़क पर नमाज जैसे मुद्दों पर खुलकर विचार रखें। आरोप लगाया कि चुनाव में एक-एक व्यक्ति ने छह-छह वोट डाले थे और ऐसे लोग पकड़े भी गए थे। आगे पढ़ें पूरी खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अमर उजाला संवाद का मंच सजा हुआ है। होटल द सेंट्रम में 'अमर उजाला संवाद उत्तर प्रदेश 2026' का आयोजन हो रहा है। आज कार्यक्रम के दूसरे दिन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी शामिल हुए। उन्होंने सवालों के बेबाकी से उत्तर दिए।
संवाद में जब अखिलेश यादव से पूछा गया कि आपको कौन सा खाना पसंद है तो उन्होंने कहा कि मुझे सभी खाना पसंद है। लेकिन, आज मंगलवार है तो मैं भंडारा खाऊंगा। बच्चों के साथ चायनीज खाउंगा। फिर सीएम योगी पर तंज कसा कि उनसे पूछना बच्चों के साथ क्या खाएंगे? अगले सवाल कौन सी फिल्म और अभिनेता पसंद है? पर कहा कि मुझे एक रशियन फिल्म बिहाइंड एनिमी लाइन्स पसंद है।
सपा मुखिया से जब भारतीय अभिनेता और अभिनेत्री के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि मुझे पुष्पक फिल्म कमल हासन की बहुत पसंद है। इसी दौरान उन्होंने कहा कि हमनें मुगल-ए-आजम फिल्म न जाने कितनी बार देखी है। विरोधी लोग इसी बात से परेशान हैं कि हम मुगल-ए-आजम क्यों देख रहे हैं।
'महाभारत काल में भेज दो हमें'- अखिलेश यादव
उन्होंने कहा कि वह रवींद्रनाथ टैगोर की किताब पढ़ते हैं। विदेश घूमने पर कहा कि हम विदेश घूमेंगे। बातचीत में तंज कसते हुए कहा कि आखिर विदेश क्यों न घूमें। यहां सारा सामना विदेशी इस्तेमाल हो रहा है। आखिरी सवाल पूछा कि आप समय में पीछे जाना चाहें तो आप क्या बदलना चाहेंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि अगर इतने दूर भेज रहे हो तो महाभारत काल में भेज दो हमें। कुरुक्षेत्र में भेज दीजिए।