{"_id":"69df8133ba75679c1e0db721","slug":"school-vehicle-portal-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1692186-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अफसर पोर्टल अपडेट करने में बिजी, स्कूली वाहनों की जांच नहीं हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अफसर पोर्टल अपडेट करने में बिजी, स्कूली वाहनों की जांच नहीं हुई शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
मियाद पूरी, पोर्टल पर दर्ज नहीं हुआ स्कूली वाहनों का विवरण
हफ्तेभर और लगेगा, स्कूली वाहनों की जांच का अभियान प्रभावित
1482 स्कूली वाहनों का विवरण हुआ ऑनबोर्ड, 1078 वाहनों की हुई जांच
लखनऊ। स्कूली वाहनों का विवरण उत्तर प्रदेश एकीकृत स्कूल वाहन प्रबंधन पोर्टल पर अपलोड करने की मियाद बुधवार को पूरी हो गई। लेकिन यह काम अभी भी अधूरा है। 1797 स्कूली वाहनों में 1482 वाहन ऑनबोर्ड हो गए हैं। इसमें 1078 वाहनों का निरीक्षण कार्य पूरा कर लिया गया है। ऑनबोर्डिंग के कार्य में अभी हफ्तेभर का समय और लगेगा। इस दैारान स्कूली वाहनों की जांच का अभियान प्रभावित होगा।
राजधानी में अनफिट व बगैर परमिट स्कूली वाहन दैाड़ रहे हैं। इससे होने वाले हादसों में स्कूली बच्चों की जान जोखिम में पड़ती है। ऐसे में स्कूली वाहनों का विवरण उत्तर प्रदेश एकीकृत स्कूल वाहन प्रबंधन पोर्टल(यूपीआईएसवीएमपी) पर ऑनबोर्ड करने के निर्देश दिए गए। पहली अप्रैल से यह काम शुरू हुआ। आरटीओ, प्रवर्तन की टीम ने मोर्चा संभाला। साथ ही ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ में कार्यरत बाबुओं को भी इस कार्य में ड्यूटी दी गई। 15 दिन की मियाद तय की गई, जोकि बुधवार को पूरी हो गई। लेकिन ऑनबोर्डिंग का काम अभी अधूरा है। हालांकि अफसर व बाबू लगातार स्कूलों में जा रहे हैं। वाहनों का ब्योरा दर्ज कर रहे हैं और संबंधित अधिकारी वाहनों की जांच भी कर रहे हैं। बावजूद इसके शेष वाहनों का ब्योरा दर्ज होने में अभी एक हफ्ते का समय और लगेगा। आरटीओ, प्रवर्तन प्रभात पांडेय ने बताया कि राजधानी में 4491 स्कूल हैं। इसमें 4277 स्कूलों को ऑनबोर्ड किया जा चुका है। जबकि 316 स्कूल ऐसे, जिनके पास वाहन हैं और ऑनबोर्ड हो गए हैं। साथ ही 1797 वाहन स्कूलों के नाम पंजीकृत हैं। अनुबंधित वाहनों का विवरण नहीं है। कुल स्कूली वाहनों में से 1482 वाहन ऑनबोर्ड हो गए हैं तथा 1247 वाहनों का निरीक्षण के लिए शेड्यूल किया गया था और 1078 के निरीक्षण पूरे हो गए हैं।
नहीं शुरू हो सकी स्कूली वाहनों की जांच
पंद्रह अप्रैल बुधवार से स्कूली वाहनों की जांच का अभियान शुरू होना था। इसके निर्देश पहले ही दिए जा चुके थे। लेकिन प्रवर्तन की टीमें पोर्टल पर स्कूली वाहनों का विवरण दर्ज करने में व्यस्त हैं। ऐसे में स्कूली वाहनों की जांच शुरू नहीं हो सकी है। अधिकारियों के मुताबिक एक हफ्ते बाद पोर्टल अपडेशेन कार्य पूरा हो जाएगा, जिसके बाद स्कूली वाहनों की जांच शुरू की जाएगी।
परमिट खत्म, अपडेशेन में हो रही दिक्कतें
पोर्टल पर स्कूली वाहनों का विवरण ऑनबोर्ड करने में अफसरों को कई समस्याओं से रूबरू होना पड़ रहा है। इसमें ऐसे वाहनों की डिटेल अपलोड करने में खास दिक्कतें आ रही हैं, जिनके परमिट खत्म हो चुके हैं। बीती मार्च के आंकड़ों के अनुसार राजधानी के स्कूली वाहनों में 126 के फिटनेस व 49 के परमिट खत्म हो चुके हैं। वाहन मालिकों को फिटनेस व परमिट के लिए निर्देशित किया जा चुका है। यह कार्य पूरा होने के बाद ही विवरण अपलोड हो सकेगा।

कमेंट
कमेंट X