{"_id":"6a33061d986abed8600be3a8","slug":"second-truck-rams-into-rear-of-stationary-truck-driver-crushed-to-death-lucknow-news-c-13-lko1096-1787824-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: खड़े ट्रक में पीछे से घुसा दूसरा ट्रक, चालक की दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: खड़े ट्रक में पीछे से घुसा दूसरा ट्रक, चालक की दबकर मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोसाईंगंज। चांद सराय स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास मंगलवार देर रात हैदरगढ़ की ओर जा रहा ट्रक हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसा। हादसे में चालक सोनू (29) की दबकर मौत हो गई, जबकि दूसरे ट्रक का चालक घायल हो गया।
इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह के अनुसार, सुल्तानपुर रोड स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास मंगलवार रात करीब 11:30 बजे एक ट्रक खराब हो गया था। अमरोहा के अख्तियारपुर निवासी चालक सोनू ट्रक के पीछे खड़े होकर उसकी जांच कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सोनू दोनों वाहनों के बीच दब गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सोनू को वाहनों के बीच से बाहर निकाला।
घायल चालक पुलिस को चकमा देकर भागा
पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रक का चालक भी हादसे के बाद स्टीयरिंग में फंस गया था। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में बाहर निकाला। उधर, पुलिस हादसे में जान गंवाने वाले चालक सोनू के शव के पंचनामा की कार्रवाई में जुटी थी। इसी दौरान मौका पाकर घायल ट्रक चालक घटनास्थल से भाग गया। इंस्पेक्टर के अनुसार, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।