{"_id":"6a33f10a2e59e8d19705365c","slug":"video-video-lkashhamanaepara-fasataval-ma-bthathhama-sharanae-gacachhama-nataka-ka-haaa-macana-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: लक्ष्मणपुरी फेस्टिवल में ‘बुद्धम् शरणं गच्छामि’ नाटक का हुआ मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: लक्ष्मणपुरी फेस्टिवल में ‘बुद्धम् शरणं गच्छामि’ नाटक का हुआ मंचन
गोमती नगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में आयोजित लक्ष्मणपुरी फेस्टिवल के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में ‘बुद्धम् शरणं गच्छामि’ नाटक का प्रभावशाली मंचन किया गया।
नाटक के माध्यम से गौतम बुद्ध के जीवन, उनके उपदेशों तथा शांति, करुणा और मानवता के संदेश को प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय और संवादों से दर्शकों को बौद्ध दर्शन की मूल भावनाओं से परिचित कराया।
मंचन के दौरान बुद्ध के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्य, संस्कृति और बौद्ध अध्ययन से जुड़े लोग उपस्थित रहे।
लक्ष्मणपुरी फेस्टिवल के तहत आयोजित इस प्रस्तुति ने दर्शकों को भारतीय सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक मूल्यों और मानव कल्याण के संदेश से जोड़ने का कार्य किया। कलाकारों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।