Lucknow News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग कर दिया अच्छी सेहत का संदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजधानी में योग केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनकर सामने आया। पार्कों, शिक्षण संस्थानों, सरकारी कार्यालयों, रेलवे, मेट्रो, चिकित्सा संस्थानों, सामाजिक संगठनों और आवासीय समितियों से लेकर ऐतिहासिक स्थलों तक हजारों लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों, चिकित्सकों, वैज्ञानिकों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। कहीं सामूहिक योग सत्र आयोजित हुए तो कहीं जागरूकता कार्यक्रम, विचार गोष्ठियां, साइकिल यात्राएं, जलयोग और विशेष शिविरों के माध्यम से योग के महत्व को रेखांकित किया गया। महिलाओं, बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों की सक्रिय उपस्थिति ने यह संदेश दिया कि योग अब दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनता जा रहा है। विभिन्न आयोजनों में वक्ताओं ने योग को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन का सशक्त माध्यम बताते हुए इसे नियमित दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जनभवन में मातृशक्ति के साथ सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। जनभवन आदर्श माध्यमिक विद्यालय में योग कार्यक्रम में विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों ने योगाभ्यास किया। राज्यपाल ने कहा कि योग माताओं और महिलाओं के लिए अत्यंत उपयोगी है।
पूर्व मंत्री व भाजपा मध्य प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने ग्लोब पार्क और डीएवी ग्राउंड में योगाभ्यास किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रतिदिन योग अपनाने का आह्वान किया।
इंदिरा नगर की ए ब्लॉक एचआईजी कॉलोनी स्थित योग पार्क में योग गुरु गोपेंद्र वर्मा के निर्देशन में योगाभ्यास हुआ। मुख्य अतिथि सांसद व भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर पाल मौर्य, प्रो. उषा वाजपेयी और भाजपा मंडल अध्यक्ष रीना चौरसिया ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। आयोजक सुनील त्यागी ने आभार जताया।
- आशियाना सेक्टर के सि्थत अटल सेवा केंद्र में चल रही अटल ज्ञानशाला में योग प्रशिक्षक कोमल ने योगाभ्यास कराया।
- अरावली एन्क्लेव कैंपस स्थित पार्क में योग कार्यक्रम हुआ। फ्लैट्स रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी के चीफ कोऑर्डिनेटर सांवलिया सिंह, तरुण कुमार मिश्रा, विनोद कुमार पांडे आदि ने योगाभ्यास किया।
- गोमती नगर जन कल्याण महासमिति की ओर से विश्वास खंड-3, विराम खंड, विक्रांत खंड, विशाल खंड, विवेक खंड समेत विभिन्न खंडों में योग कराया गया।
- गोमती रिवर फ्रंट पर रिवर फ्रंट योग मंडली की ओर से योग किया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, महामंत्री अनुज गौतम आदि मौजूद रहे।
- यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की ओर से ट्रांसपोर्टनगर मेट्रो डिपो और हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर योगाभ्यास कार्यक्रम हुए। ट्रांसपोर्टनगर में प्रबंध निदेशक सुशील कुमार समेत वरिष्ठ अधिकारियों और तकनीकी स्टाफ ने योगासन किए।
- उप्र भाषा संस्थान ने सरस्वती विद्या मंदिर अलीगंज में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम किया। निदेशक सर्वेश कुमार सिंह, मुख्य अतिथि अनूप गुप्ता की मौजूदगी में 500 से अधिक विद्यार्थियों ने योगाभ्यास किया।
- एनबीआरआई में केएन. कौल ब्लॉक लॉन में लगे योग शिविर में निदेशक डॉ. एके. शासनी की मौजूदगी में वैज्ञानिकों, कर्मचारियों और शोधार्थियों ने योगाभ्यास किया।
- डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में फिजियोलॉजी विभाग की प्रो. डॉ. सुनीता तिवारी, डॉ. रजनी बाला जसरोटिया और डॉ. मनीष कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम में निदेशक प्रो. डॉ. सीएम. सिंह, डीन डॉ. प्रद्युम्न सिंह व सीएमएस डॉ. विक्रम सिंह मौजूद रहे।
- भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में भव्य कार्यक्रम हुआ। कुलपति प्रो. मांडवी सिंह व कुलसचिव एसपी. सिंह की मौजूदगी में विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
- भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के क्षेत्रीय कार्यालय ने कार्यक्रम आयोजित किया। एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी गौतम विशाल समेत अन्य कर्मियों ने योगाभ्यास किया।
- पूर्वोत्तर रेलवे व उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि मंडल के विभिन्न स्टेशनों, डिपो और संस्थानों पर कार्यक्रम हुए। अधिकारी क्लब ''संस्कृति'' में डीआरएम गौरव अग्रवाल और एडीआरएम नीतू ने योग किया।
- जानकीपुरम स्थित अर्जुन तिकोना पार्क में कीर्ति फाउंडेशन के योग शिविर में योग गुरु देशराज यादव ने झुग्गी-झोपड़ी के बच्चों व उनके अभिभावकों को योग कराया। इस दौरान फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. कीर्ति पांडेय मौजूद रहीं।
- फीनिक्स पलासियो में आर्ट ऑफ लिविंग और एकाग्रता इंटरनेशनल फाउंडेशन के सहयोग से कार्यक्रम हुआ। पिहू द्विवेदी ने योग एंथम प्रस्तुति दी। प्रशिक्षकों तनुज नर्रैन, स्मिता और रश्मि दानी ने योग कराया। राष्ट्रीय समन्वयक हिमांशु पांडेय व डॉ. अवधेश द्विवेदी मौजूद रहे।
- सुशांत गोल्फ सिटी स्थित चंद्रा पैनोरमा परिसर में योग दिवस मनाया गया। रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने योगाभ्यास किया। इंदिरा नगर के ए ब्लॉक सि्थत योग पार्क में लोगों ने योग किया। संचालन योग गुरु गोपेंद्र वर्मा ने किया। सरगम अपार्टमेंट सरगम में भी आरडब्ल्यूए की ओर से योग कार्यक्रम किया गया। वहीं, सरयू एनक्लेव अवध विहार योजना में योगासन हुआ। आरडब्ल्यूए की अध्यक्ष मीना सिंह ने बताया कि सोसाइटी में रोज योगासन होता है। भागीरथी एन्क्लेव अवध विहार योजना कॉलोनी में आरडब्ल्यूए की ओर से योग दिवस मनाया गया। अमरावती स्पोर्ट्स सिटी में स्थानीय लोगों ने योग किया।
- एकेटीयू में कुलपति प्रो. जेपी पांडेय की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय व संबद्ध संस्थानों में सभी शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्रों ने योग के विभिन्न आसन व प्राणायाम को किया। परिसर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी बहुउदे्श्यीय सभागार में योग प्रशिक्षक अंशु श्रीवास्तव ने सभी को विभिन्न आसनों को कराया। विवि परिसर से आईईटी तक साइकिल यात्रा निकाली गई।
- भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के संरक्षित स्मारकों में योग अभ्यास हुआ। अधीक्षण पुरातत्वविद् डॉ. राजेंद्र यादव ने बताया कि सिकंदरबाग में हुए योग अभ्यास में ललित कला अकादमी के पूर्व अध्यक्ष सीताराम कश्यप व दिलकुशा पैलेस में पूर्व डीआईजी किरन यादव शामिल हुए।
- राज्य पुरातत्व निदेशालय की ओर से छतर मंजिल परिसर में योग अभ्यास हुआ। निदेशक रेनू द्विवेदी के साथ निदेशालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने योग किया।
- अलीगंज स्थित आईटीओटी, राजकीय और महिला राजकीय आईटीआई परिसर में योग अभ्यास हुआ। इस दौरान प्रधानाचार्य शिवानी पंकज, नोडल प्रधानाचार्य राजकुमार यादव के साथ ही शिक्षकों व विद्यार्थियों ने योग किया।
- उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति की ओर से आशियाना के मल्टी एक्टिविटी सेंटर में योग अभ्यास हुआ। इस दौरान समिति के संरक्षक संजय गुप्ता व सहित बड़ी संख्या में लोगों ने योग किया।
- गोमती नगर के विशेषखंड के योग पार्क में योग गुरु जेपी. शर्मा के निर्देशन में सामूहिक योगाभ्यास हुआ।
- उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की ओर से चारबाग स्थित रेलवे स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में हुए कार्यक्रम में डीआरएम सुनील वर्मा, उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष निरुपमा वर्मा, एडीआरएम शूरवीर सिंह चौहान सहित वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों, ने भाग लिया।
- जगजीवन राम रेलवे सुरक्षा बल अकादमी के परेड ग्राउंड में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि 11 जीआरआरसी के लेफ्टिनेंट कर्नल नितिन जोशी रहे। इस दौरान नशे से दूरी की शपथ दिलाई गई।
- कुड़ियाघाट पर गोमती के तट पर 10 दिवसीय रिवर योग अभियान का समापन हुआ। 137 कंपोजिट इकोलॉजिकल टास्क फोर्स बटालियन (प्रादेशिक सेना) 39 गोरखा राइफल्स की गोमती टास्क फोर्स की ओर से नगर निगम और बीबीएयू के सहयोग से आयोजित की गई थी।
- नगर निगम की ओर से लालबाग स्थित झंडी पार्क में सामूहिक योगाभ्यास में महापौर सुषमा खर्कवाल, नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ अधिकारियों, कर्मचारियों और पार्षदों ने योग किया।
- राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान में स्वस्थ वृद्धावस्था हेतु योग कार्यक्रम हुआ। अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष, महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ. पवन कुमार अरुण सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
- सिविल अस्पताल में महानिदेशक एच.डी. अग्रवाल मुख्य अतिथि थे। निदेशक जी.पी. गुप्ता के नेतृत्व में स्वास्थ्यकर्मियों ने योगाभ्यास किया।
- पीजीआई में आयोजित शिविर में महाराजा अग्रसेन हिमालन गढ़वाल यूनिवर्सिटी के योगाचार्य डॉ. रवींद्र वर्मा ने अभ्यास कराया। संस्थान निदेशक डॉ. आरके धीमान, डीन डॉ. शालीन कुमार व सीएमएस डॉ. देवेंद्र गुप्ता ने योग के महत्व बताएं। - लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के अकादमिक ब्लॉक स्थित ऑडिटोरियम में योगाचार्य ओम नारायण अवस्थी की देखरेख में निदेशक डॉ. सीएम सिंह, डीन डॉ. प्रद्युम्न सिंह के साथ एमबीबीएस छात्र, डॉक्टर, रेजिडेंट ने योग किया।
- बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डॉ. विवेक गुप्ता, सीएमएस डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी, एमएस डॉ. प्रवीण कुमार श्रीवास्तव के साथ डॉक्टर,फार्मासिस्ट, नर्सिंग स्टाफ, मिनिस्ट्रियल स्टाफ, स्कूल ऑफ नर्सिंग छात्रों समेत सभी ने योगाभ्यास किया।
- रामकृष्ण मठ, निराला नगर में योग महोत्सव का समापन हुआ। विवेकानंद पॉलीक्लिनिक और नर्सिंग कॉलेज के छात्रों सहित कुल 441 लोगों ने आयुष मंत्रालय के प्रोटोकॉल के अनुसार योग किया। रामकृष्ण मठ के अध्यक्ष स्वामी मुक्तिनाथानंद मौजूद रहे।
- नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान लखनऊ चिड़ियाघर में योगाभ्यास हुआ। निदेशक संजय कुमार बिश्वाल, क्षेत्रीय मनाधिकारी मुकेश चंद्र कांडपाल व अन्य शामिल हुए।
- इंदिरानगर के ब्लॉक सी सि्थत रानी झांसी बाई पार्क में रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन, एडवोकेट वेलफेयर एसोसिएशन, लखनऊ जनकल्याणकारी समिति की ओर से योग कार्यक्रम हुआ।
- महानगर स्थित शहीद भगत सिंह तरणताल में जलयोग का प्रदर्शन हुआ। इस दौरान डॉ. टंडन, विजय द्विवेदी, अर्जुन सिंह, रमेश कुमार सैनी व अन्य शामिल हुए। जल स्रोतों और नदियों की सफाई का आह्वान किया गया।
- योग दिवस पर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों, ब्लॉक संसाधन केंद्रों, जिला मुख्यालयों तथा शैक्षिक संस्थानों में योगाभ्यास कार्यक्रम हुए। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के नवीन परिसर में निदेशक गणेश कुमार के नेतृत्व में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम हुआ।
- पर्वतीय महापरिषद उत्तर प्रदेश की ओर से गोमती नगर विस्तार स्थित परिषद भवन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर और विचार गोष्ठी आयोजित हुई। योगाचार्य नवीन के नेतृत्व में योगाभ्यास कराया गया। अध्यक्ष गणेश चंद्र जोशी, महासचिव महेंद्र सिंह रावत, केएन. चंदोला सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।
- इंदिरा नगर आवासीय महासमिति के महासचिव सुशील कुमार ने लोहिया पार्क में बच्चों के समूह के साथ योगाभ्यास किया।
- उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन मुख्यालय अलीगंज में योग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर मिशन निदेशक पूजा मिश्रा, अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
- उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) ने विजिट माई स्टेट उत्तर प्रदेश अभियान के अंतर्गत शहीद चंद्रशेखर आजाद पक्षी विहार के लिए एक दिन का भ्रमण आयोजन किया। यात्रा लखनऊ स्थित होटल गोमती से शुरू हुई। उन्नाव पक्षी विहार पहुंचने पर प्रतिभागियों ने योगाभ्यास किया। पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि विजिट माई स्टेट उत्तर प्रदेश अभियान लोगों को प्रदेश के विविध पर्यटन अनुभवों से जोड़ रहा है।
- इंदिरा नगर के हरीओम पार्क में विधायक ओपी श्रीवास्तव की ओर से योग शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर रक्तदान शिविर भी लगाया गया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग कर दिया अच्छी सेहत का संदेश