{"_id":"69dbf19d42878407f50d8e15","slug":"silver-coins-and-valuables-stolen-from-the-house-lucknow-news-c-13-lko1070-1688322-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मकान से चांदी के सिक्के व कीमती सामान पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मकान से चांदी के सिक्के व कीमती सामान पार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चिनहट। माधव ग्रीन कॉलोनी में ग्रिल काटकर घर में घुसे चोरों ने लाखों रुपये के कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित विनीत पटेल की तहरीर पर शनिवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विनीत के अनुसार, उनकी निजी कंपनी का कार्यालय घर से दूर होने के कारण वह गोमतीनगर विस्तार स्थित ग्रीनवुड अपार्टमेंट में फ्लैट लेकर रहते हैं। वह एक-दो दिन के अंतराल पर अपने घर पर आते-जाते रहते हैं। नौ अप्रैल की रात करीब आठ बजे जब वह मकान पर पहुंचे तो देखा कि रसोई घर की खिड़की में लगी ग्रिल कटी हुई थी। घर के अंदर जाने पर पता चला कि चोरों ने घर में रखे चांदी के सिक्के और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिए हैं। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos