सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SIR: Chief Electoral Officer Navdeep Rinwa said – we are working fast, 1 crore 15 lakh hearings have been comp

एसआईआर: मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा बोले- हम तेजी से काम कर रहे, एक करोड़ 15 लाख सुनवाई पूरी हो चुकी

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Wed, 18 Feb 2026 04:16 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बुधवार को प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी टीम तेजी से काम रही है। 

SIR: Chief Electoral Officer Navdeep Rinwa said – we are working fast, 1 crore 15 lakh hearings have been comp
यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नवदीप रिणवा ने बुधवार को प्रेस वार्ता की। इस दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिना मैपिंग वाले 1 करोड़ 4 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं, जबकि कुल 3 करोड़ 26 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजे गए।

Trending Videos


अब तक 1 करोड़ 15 लाख मतदाताओं की सुनवाई पूरी हो चुकी है। इस समय 13,161 अधिकारी सुनवाई प्रक्रिया में लगे हैं और बीएलओ द्वारा सुनवाई की फोटो भी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


54,40,156 फॉर्म-6 प्राप्त हुए हैं

नवदीप रिणवा ने कहा, नए नाम जोड़ने के लिए 54,40,156 फॉर्म-6 प्राप्त हुए हैं। विभाग का विशेष फोकस महिला और युवा मतदाताओं पर है। 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग से 9,11,779 आवेदन प्राप्त हुए हैं। फॉर्म-7 के तहत 1,40,425 नाम हटाने के आवेदन मिले, जिनमें 55,752 महिलाएं, 84,667 पुरुष और 6 थर्ड जेंडर शामिल हैं। इनमें से 70,865 लोगों ने स्वयं नाम कटवाने के लिए आवेदन किया। 


शिफ्टिंग के कारण 16,863 फॉर्म ऑटोमेटेड जनरेट हुए। अब तक 23,935 नाम हटाए गए, जिनमें 5,211 ऑटोमेटिक डिलीट शामिल हैं। दावा-आपत्ति शुरू होने के बाद 4,336 नाम हटे हैं। सपा के आरोपों की जांच में संबंधित नाम सूची में पाए गए। मैनपुरी में बूथ दूरी की शिकायत सही मिली, जिसे सुधारा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed