सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   brick-laden tractor-trolley crushed child in Shravasti who died on spot screams and cries erupted

Shravasti News: ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बालक को कुचला, मौके पर ही निकल गया दम; मची चीख पुकार

अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 18 Feb 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
सार

श्रावस्ती में ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बालक को कुचल दिया। इससे मौके पर ही उसका दम निकल गया। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। आरोपी चालक को हिरासत में लिया गया है।  

brick-laden tractor-trolley crushed child in Shravasti who died on spot screams and cries erupted
हादसे के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के श्रावस्ती में बुधवार शाम ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने घर के बाहर खेल रहे छह वर्षीय बालक को कुचल दिया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने आरोपी चालक को दौड़ाकर पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया है। 

Trending Videos


हादसा इकौना थाना क्षेत्र में भिनगा मार्ग स्थित अंधारपुरवा के मजरे बीडीसीपुरवा में हुआ। यहां का रहने वाला सचिन (06) शाम को घर के पास दोस्तों के साथ खेल रहा था। इसी समय इकौना की ओर से आई ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद गाड़ी लेकर भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि, ट्रैक्टर चालक नशे में तेज गति से ट्रैक्टर चला रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है। ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है। थाना प्रभारी परमानंद तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed