सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sir, the girl is small, please cut her duty.

Lucknow News: साहब, बच्ची छोटी है… ड्यूटी काट दीजिए

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Sir, the girl is small, please cut her duty.
जनगणना ड्यूटी कटवाने पहुंचे एडीएम कार्यालय पहुंचे कर्मचारी।
विज्ञापन
लखनऊ। जिले में सात मई से शुरू हो रही जनगणना के लिए लगाई गई ड्यूटी के बाद कर्मचारियों की मजबूरियां अब प्रशासनिक दफ्तरों तक पहुंचने लगी हैं। बुधवार को एडीएम (वित्त एवं राजस्व) राकेश कुमार सिंह के कार्यालय में करीब 20 कर्मचारी ड्यूटी से मुक्त करने के लिए प्रार्थनापत्र लेकर पहुंचे।
Trending Videos

गोद में सात महीने की बच्ची लिए आशियाना स्मारक स्थल स्थल में स्टोर सहायक पार्वती देवी एडीएम के दफ्तर में दाखिल हुईं। एडीएम को प्रार्थनापत्र देते हुए बोलीं- साहब, बच्ची छोटी है और बीमार भी… ड्यूटी काट दीजिए। एक अन्य महिला कर्मचारी ने बताया कि उसके पति को पहले ब्रेन हेमरेज हो चुका है, वह चलने-फिरने में असमर्थ हैं। परिवार की पूरी जिम्मेदारी उस पर है और घर में छोटे बच्चे की देखभाल के लिए कोई दूसरा सदस्य भी नहीं है। लिहाजा ड्यूटी काट दीजिए। एडीएम ने कर्मचारियों के आवेदनों पर विचार का आश्वासन दिया।

जनगणना ड्यूटी कटवाने पहुंचे एडीएम कार्यालय पहुंचे कर्मचारी।

जनगणना ड्यूटी कटवाने पहुंचे एडीएम कार्यालय पहुंचे कर्मचारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed