{"_id":"69b25b3acfe010079a0b3145","slug":"sitapur-mother-murdered-by-hitting-her-on-the-head-with-a-brick-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: मां के सिर पर ईंट से वारकर कर दी हत्या, वारदात के बाद कमरा बंद कर बैठा रहा बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: मां के सिर पर ईंट से वारकर कर दी हत्या, वारदात के बाद कमरा बंद कर बैठा रहा बेटा
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:50 AM IST
विज्ञापन
सार
सीतापुर के कमलापुर में एक बेटे ने ईंट से वारकर अपनी मां की हत्या कर दी और इसके बाद कमरा बंद कर बैठा रहा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
वारदात के बाद परिजन।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
सीतापुर जिले के कमलापुर के ऊंचा खेरा कलां गांव निवासी मालती (65) की सिर पर ईंट से वारकर बेटे ने हत्या कर दी। इसके बाद दरवाजा बंद कर घर के अंदर ही बैठ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।
Trending Videos
ग्रामीणों के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह हरिशंकर ने अपनी मां के सिर पर ईंट से वार कर दिया। इसमें उनकी मौत हो गई। इसके बाद वह घर में कमरा बंद कर बैठा रहा।
ग्रामीणों ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।