{"_id":"69b2750c795a1e0df301c258","slug":"speeding-truck-hit-three-children-returning-from-coaching-in-raebareli-two-died-and-girl-condition-is-critical-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: तेज रफ्तार ट्रक ने कोचिंग से लौट रहे तीन बच्चों को मारी टक्कर, दो की मौत; बालिका की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: तेज रफ्तार ट्रक ने कोचिंग से लौट रहे तीन बच्चों को मारी टक्कर, दो की मौत; बालिका की हालत नाजुक
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:40 PM IST
विज्ञापन
सार
रायबरेली में तेज रफ्तार ट्रक ने कोचिंग से लौट रहे तीन बच्चों को टक्कर मार दी। हादसे में दो की मौत हो गई। जबकि, एक बालिका की हालत नाजुक बनी हुई है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
मौके पर लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के रायबरेली में गुरुवार को भीषण हादसा हुआ। इसमें दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, एक बच्ची घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया।
Trending Videos
हादसा सलोन क्षेत्र के नूरुद्दीनपुर टोल प्लाजा के पास हुआ। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने कोचिंग से लौट रहे तीन बच्चों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि दो बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका एक पैर कट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। घायल बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन