सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Social media influencer raped, video goes viral

Lucknow News: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से दुष्कर्म, वीडियो वायरल

संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 13 Apr 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Social media influencer raped, video goes viral
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से सोनू सिंह ने इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती की और इंदिरानगर स्थित होटल में बुलाकर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपी और उसकी पत्नी ने ब्लैकमेल कर रुपयों की मांग की। रुपये न देने पर आरोपियों ने पीड़िता का वीडियो व मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
Trending Videos

कोर्ट के आदेश पर इंदिरानगर थाने में आरोपी सोनू व उसकी पत्नी प्रियंका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आलमबाग की रहने वाली पीड़िता के अनुसार, कुछ माह पहले उनके पास सोनू सिंह की फ्रेंड रिक्वेस्ट इंस्टाग्राम पर आई थी। उसे स्वीकार करने के बाद दोनों की फोन पर बातचीत होने लगी। सोनू ने बताया कि उसकी पत्नी चार वर्ष से अलग रह रही है। कुछ समय बाद सोनू ने बहाने से उनकी अर्धनग्न फोटो हासिल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मई 2025 को आरोपी ने मिलने के लिए इंदिरानगर सेक्टर-12 स्थित होटल ब्लॉसम इन बुलाया। वहां कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने वीडियो भी बना लिया।
आरोपी और उसकी पत्नी ने मांगे थे 10 लाख रुपये

पीड़िता का कहना है कि वीडियो के बल पर आरोपी ने कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी सोनू और प्रियंका ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख रुपये मांगे। रुपये देने में असमर्थता जताने पर आरोपियों ने उनकी अश्लील वीडियो व मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि उन्होंने इस मामले में पुलिस से शिकायत भी की थी, पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह के अनुसार, कोर्ट के आदेश पर शनिवार को सोनू और प्रियंका के खिलाफ दुष्कर्म, वसूली और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज हुई है। जल्द ही पीड़िता का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article