फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP MPs, including Akhilesh Yadav, protested against the BJP over the theft of offerings at the Ram Mandir.

UP: "भाजपा के लोग आस्था के साथ विश्वासघात के महापाप के दोषी", अखिलेश सहित सपा सांसदों ने किया प्रदर्शन

Thu, 30 Jul 2026 03:25 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 30 Jul 2026 03:25 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित सपा सांसदों ने संसद भवन परिसर में राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर प्रदर्शन किया और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। इसे लेकर अखिलेश यादव ने एक्स पर बयान दिया और भाजपा को लोकआस्था के विश्वासघात का दोषी बताया।

विज्ञापन
SP MPs, including Akhilesh Yadav, protested against the BJP over the theft of offerings at the Ram Mandir.
अखिलेश यादव, सपा प्रमुख - फोटो : एएनआई

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग आस्था के साथ विश्वासघात के महापाप और अपराध के दोषी हैं। उन्होंने एक्स पर कहा कि भाजपा और उनके संगी-साथी ‘आस्था के साथ विश्वासघात के महापाप और अपराध’ के दोषी हैं!

विज्ञापन


देश की आस्थावान जनता का मानना है कि भाजपा और उनके संगी-साथियों ने ‘श्रद्धा में सेंधमारी’ करते हुए जिस तरह ‘दान-पात्र’ से चढ़ावा-चंदा चोरी की है। गुप्त दान में महा-घपले किये हैं। दान की रसीद दी ही नहीं है या दान के बदले नक़ली रसीद छपवाकर दी है।
विज्ञापन


अपने लोगों को कौड़ियों के दाम में अयोध्या की जमीनें खरीदवाकर, फिर उसे बीसों गुना दाम में करोड़ों में मंदिर को बेचकर ट्रस्ट के ‘धर्म-खाते’ को लूटा है। जमीन के सौदे के अशुभ लाभ को आपस में  बांटा है। ईमानदार लोगों द्वारा आपत्ति किये जाने पर उन्हें हटाया है। हर जगह अपने भ्रष्ट लोग सेट किये हैं। ये अक्षम्य महापाप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि चोरी की राशि की बरामदगी को दर्ज नहीं कराया गया है। जांच में कुछ भी ‘उल्लेखनीय’ नहीं है, ये कहकर गुमराह किया है। सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग और अन्य सबूत मिटाए हैं जिनकी खुद की जांच चल रही है, उनसे जांच करवाई है।


उन्होंने कहा कि राम मंदिर मामले में बिना किसी की जिम्मेदारी तय किये, ट्रस्ट के उच्चस्थ पदाधिकारियों को क्लीन चिट दे दी गई है। मंदिर का धन और बहुमूल्य धातुओं को बोरों में भरकर कहीं और पहुँचाया है ये महापाप है। इसीलिए ‘लोकधन की लूट’ का मुद्दा लोक-संसद तक पहुँचाना और उठाना, हम सब का धर्म सम्मत कर्तव्य है। 

उन्होंने कहा कि जो भाजपा का साथी है वो रामघाती-महापापी है।



अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के सांसदों में दिल्ली में संसद भवन के बाहर राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed