UP: "भाजपा के लोग आस्था के साथ विश्वासघात के महापाप के दोषी", अखिलेश सहित सपा सांसदों ने किया प्रदर्शन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित सपा सांसदों ने संसद भवन परिसर में राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर प्रदर्शन किया और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। इसे लेकर अखिलेश यादव ने एक्स पर बयान दिया और भाजपा को लोकआस्था के विश्वासघात का दोषी बताया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग आस्था के साथ विश्वासघात के महापाप और अपराध के दोषी हैं। उन्होंने एक्स पर कहा कि भाजपा और उनके संगी-साथी ‘आस्था के साथ विश्वासघात के महापाप और अपराध’ के दोषी हैं!
देश की आस्थावान जनता का मानना है कि भाजपा और उनके संगी-साथियों ने ‘श्रद्धा में सेंधमारी’ करते हुए जिस तरह ‘दान-पात्र’ से चढ़ावा-चंदा चोरी की है। गुप्त दान में महा-घपले किये हैं। दान की रसीद दी ही नहीं है या दान के बदले नक़ली रसीद छपवाकर दी है।
अपने लोगों को कौड़ियों के दाम में अयोध्या की जमीनें खरीदवाकर, फिर उसे बीसों गुना दाम में करोड़ों में मंदिर को बेचकर ट्रस्ट के ‘धर्म-खाते’ को लूटा है। जमीन के सौदे के अशुभ लाभ को आपस में बांटा है। ईमानदार लोगों द्वारा आपत्ति किये जाने पर उन्हें हटाया है। हर जगह अपने भ्रष्ट लोग सेट किये हैं। ये अक्षम्य महापाप है।
उन्होंने आगे कहा कि चोरी की राशि की बरामदगी को दर्ज नहीं कराया गया है। जांच में कुछ भी ‘उल्लेखनीय’ नहीं है, ये कहकर गुमराह किया है। सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग और अन्य सबूत मिटाए हैं जिनकी खुद की जांच चल रही है, उनसे जांच करवाई है।
उन्होंने कहा कि राम मंदिर मामले में बिना किसी की जिम्मेदारी तय किये, ट्रस्ट के उच्चस्थ पदाधिकारियों को क्लीन चिट दे दी गई है। मंदिर का धन और बहुमूल्य धातुओं को बोरों में भरकर कहीं और पहुँचाया है ये महापाप है। इसीलिए ‘लोकधन की लूट’ का मुद्दा लोक-संसद तक पहुँचाना और उठाना, हम सब का धर्म सम्मत कर्तव्य है।
उन्होंने कहा कि जो भाजपा का साथी है वो रामघाती-महापापी है।
भाजपा और उनके संगी-साथी ‘आस्था के साथ विश्वासघात के महापाप और अपराध’ के दोषी हैं!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 30, 2026
देश की आस्थावान जनता का मानना है कि भाजपा और उनके संगी-साथियों ने ‘श्रद्धा में सेंधमारी’ करते हुए जिस तरह :
- ‘दान-पात्र’ से चढ़ावा-चंदा चोरी की है
- गुप्त दान में महा-घपले किये हैं
- दान… pic.twitter.com/JRVAoLQx0X
अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के सांसदों में दिल्ली में संसद भवन के बाहर राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।