फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Speeding DCM truck rams into truck ahead in Lucknow driver and cleaner died

Lucknow News: तेज रफ्तार डीसीएम आगे जा रहे ट्रक में घुसी, चालक व क्लीनर की मौत; केबिन काटकर निकाले गए दोनों

Thu, 06 Aug 2026 03:51 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Thu, 06 Aug 2026 03:51 PM IST
सार

राजधानी में तेज रफ्तार डीसीएम आगे जा रहे ट्रक में घुस गई। हादसे में चालक व क्लीनर की मौत हो गई। सरोजनी नगर के गहरू अंडरपास के सामने हादसा हुआ। काफी मशक्कत के बाद केबिन काटकर दोनों को बाहर निकाला गया। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Speeding DCM truck rams into truck ahead in Lucknow driver and cleaner died
Accident demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर इलाके में बुधवार रात किसान पथ पर गहरू अंडरपास के सामने तेज रफ्तार डीसीएम आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में डीसीएम चालक व क्लीनर की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने केबिन में फंसे चालक व क्लीनर को किसी तरह बाहर निकाला। 

विज्ञापन


जालौन के कुठौंद बरियापुर निवासी डीसीएम चालक शैलेंद्र (39) और क्लीनर राजा भैया (35) के साथ डीसीएम लेकर जा रहे थे। रात करीब 10.45 बजे अंडरपास के पास आगे चल रहे डीसीएम आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि डीसीएम का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक व क्लीनर उसके अंदर ही फंस गए। 

विज्ञापन

केबिन काटकर चालक-क्लीनर को बाहर निकाला गया

राहगीरों की सूचना पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी सरोजनी नगर सुमित प्रताप सिंह फायर टेंडर और रेस्क्यू यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे। इसके अलावा आलमबाग से अतिरिक्त रेस्क्यू यूनिट तथा हजरतगंज से एमडीआरवी (मोबाइल डिजास्टर रेस्क्यू व्हीकल) को भी बुलाया गया। बाद में एसडीआरएफ की टीम भी राहत कार्य में शामिल हुई। अग्निशमन कर्मियों ने उपकरणों से डीसीएम के केबिन को काटकर चालक व क्लीनर को मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

नंबर प्लेट की मदद से पुलिस ने मालिक से किया संपर्क

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। डीसीएम के नंबर की मदद से पुलिस ने मालिक से संपर्क कर चालक व क्लीनर की पहचान की और खबर परिजनों को दी। शैलेंद्र के परिवार में पत्नी शालिनी बेटा अक्षांश है। 



वहीं राजा भैया के परिवार में पत्नी सिलम बेटी अनन्या बेटा अंकित है। शैलेंद्र व राजा भैया रिश्ते में चाचा-भतीते लगते थे। इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया है। फिलहाल किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed