फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Subal Sagar Maharaj's auspicious Chaturmas festival will begin on the 29th.

Lucknow News: सुबल सागर महाराज का मंगल चातुर्मास महोत्सव 29 से होगा शुरू

Mon, 27 Jul 2026 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Subal Sagar Maharaj's auspicious Chaturmas festival will begin on the 29th.
108 आचार्य ऋषि सुबल सागर महाराज
लखनऊ। जैन समाज के दिगंबर संत आचार्य सुबल सागर महाराज का मंगल चातुर्मास 29 जुलाई, गुरु पूर्णिमा से शुरू होगा। श्री जिन शासन प्रभावना चातुर्मास समिति लखनऊ ने रविवार को इंदिरानगर में प्रेसवार्ता की। समिति के महामंत्री अभिषेक जैन ने बताया कि चातुर्मास के दौरान मंगल प्रवचन और विभिन्न धार्मिक, आध्यात्मिक व सामाजिक कार्यक्रम होंगे। आचार्य सुबल सागर महाराज के सान्निध्य में श्री जिन शासन प्रभावना चातुर्मास महोत्सव इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा। इसका समापन नौ नवंबर को इंदिरानगर जैन मंदिर में किया जाएगा। प्रतिदिन आचार्य के मंगल प्रवचन, धर्म सभाएं, स्वाध्याय, पूजन-अर्चन और समाजोत्थान से जुड़े कार्यक्रम होंगे। स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन, पर्युषण महापर्व, क्षमावाणी, नवरात्र और दशहरा जैसे आयोजन भी होंगे। 28 जुलाई तक इंदिरानगर जैन मंदिर में अष्टनिका पर्व मनाया जाएगा। 28 को श्री 1008 सिद्ध चक्र महामंडल विधान के समापन पर विश्व शांति के लिए महायज्ञ होगा। 18 अगस्त को चौक स्थित जैन मंदिर में भगवान नेमिनाथ जन्म एवं तप कल्याणक उत्सव होगा। 19 अगस्त को डालीगंज स्थित जैन मंदिर में मोक्ष सप्तमी मनाई जाएगी। चातुर्मास में युवाओं को संस्कारित करने के लिए शिविर और अक्तूबर में प्राणिक हीलिंग कार्यक्रम भी होगा।

108 आचार्य ऋषि सुबल सागर महाराज

108 आचार्य ऋषि सुबल सागर महाराज

108 आचार्य ऋषि सुबल सागर महाराज

108 आचार्य ऋषि सुबल सागर महाराज

108 आचार्य ऋषि सुबल सागर महाराज

108 आचार्य ऋषि सुबल सागर महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed