सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   supermarket cashier embezzled 7 lakh over course of year In Lucknow owner has filed FIR

Lucknow News: सुपर मार्केट के कैशियर ने एक साल में सात लाख का किया गबन, संचालिका ने दर्ज कराई एफआईआर

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 17 Apr 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
सार

राजधानी में सुपर मार्केट के कैशियर ने एक साल में सात लाख का गबन किया। पूछने पर गाली गलौज करके फरार हो गया। संचालिका ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आगे पढ़ें पूरा मामला...

supermarket cashier embezzled 7 lakh over course of year In Lucknow owner has filed FIR
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी लखनऊ में संस्कृति मार्ट सुपर मार्केट की संचालिका बिंदु देवी ने कैशियर पर सात लाख रुपये के गबन का आरोप लगाया है। वह पीजीआई क्षेत्र के वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-18 की रहने वाली हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

Trending Videos


बिंदु ने बताया कि कुछ साल पहले उन्होंने कुशीनगर के जगदीशपुर निवासी आशीष कुमार को नौ हजार वेतन में कैशियर के पद पर रखा था। चार मार्च को जब उन्होंने अपना बैंक स्टेटमेंट देखा तो दंग रह गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मार्केट से उन्हें पता चला कि तीन मार्च को उनकी 36 हजार 343 रुपये की सेल हुई थी। जबकि, आरोपी कैशियर ने सिर्फ 24 हजार की सेल दर्शाई। शक होने पर जब उन्होंने आठ अप्रैल 2025 से पांच मार्च 2026 तक का स्टेटमेंट देखा तो सामने आया कि आशीष ने एक साल में सेल के सात लाख रुपये का गबन कर लिया। 

पीड़िता का आरोप है कि पांच मार्च को जब उन्होंने आरोपी से पूछताछ करने की कोशिश की तो वह गाली-गलौज करने लगा। फिर धमकाते हुए वहां से भाग निकला। अपना मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया। कहीं कुछ पता न चलने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed