सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Dumper Collides with Bike in Raebareli Grandmother Dies After Being Thrown Under Wheels Grandson Survives

Raebareli News: डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, उछलकर पहिए के नीचे आने से नानी की मौत, नाती की जान बची

अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 17 Apr 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
सार

रायबरेली में डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उछलकर पहिए के नीचे आने से नानी की मौत हो गई। जबकि, नाती की जान बच गई। दोनों लोग तिलक समारोह से घर लौट रहे थे। आगे पढ़ें पूरी खबर...

Dumper Collides with Bike in Raebareli Grandmother Dies After Being Thrown Under Wheels Grandson Survives
चंपा देवी की फाइल फोटो, बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के रायबरेली में जगतपुर-डलमऊ संपर्क मार्ग पर शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार नानी और नाती उछलकर गिर गए। डंपर के पहिये के नीचे आने से नानी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक गाड़ी लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

Trending Videos


मूल रूप से जगतपुर के उडवा गांव निवासी जगतपाल की पत्नी चंपा देवी (65) गुरुवार को अपने बेटे सुरेंद्र चौरसिया की ससुराल मुराई बाग एक तिलक समारोह में शामिल होने गई थीं। शुक्रवार को शाम करीब 4 बजे नाती नितिन चौरसिया के साथ घर लौट रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्मणपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास डलमऊ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर से बाइक को टक्कर मार दी। इससे चंपा देवी बाइक से उछलकर डंपर के पहियों के नीचे आ गईं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हालांकि, नितिन बच गया।

खबर मिली तो घरवाले भी रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। मृतका की बहू गायत्री, नाती ऋतिक, नातिन महक व मानवी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। थाना प्रभारी पंकज त्यागी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डंपर चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed