{"_id":"69e5386809681e8b1f0993c4","slug":"june-like-heat-in-april-conditions-are-miserable-due-to-the-heat-raebareli-news-c-101-1-rai1002-155860-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: अप्रैल में जून जैसी तपिश, गर्मी से हाल बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: अप्रैल में जून जैसी तपिश, गर्मी से हाल बेहाल
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट रोड पर तेज धूप से बचने के लिए छाता लगाकर जाती छात्राएं।
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में अप्रैल में ही जून जैसी भीषण गर्मी पड़ने लगी है। हालात ये हैं कि रविवार को अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। शनिवार को तापमान 41 डिग्री था। अब आलम ये है कि 10 बजे के बाद से ही आसमान से आग बरस रही है। गर्म हवा के थपेड़े से लोग झुलस रहे हैं। दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। अभी गर्मी और बढ़ने की आशंका है।
अप्रैल की शुरुआत में मौसम मेहरबान रहा लेकिन अब गर्मी का प्रचंड असर दिखना शुरू हो गया है। रविवार को तापमान 43 डिग्री के पार हो गया। हाल यह रहा कि सुबह आठ बजे से गर्म हवा चलने लगी और दोपहर में धूप का सामना करना चुनौती भरा हो गया। दोपहर के समय लू चलने से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। हाईवे पर वाहनों की आवाजाही भी बहुत कम रही। जो लोग सड़क पर दिखे, वह सिर पर अंगौछा लपेटे रहे।
रविवार होने के कारण अधिकतर लोग घरों के भीतर रहे। शाम को जब तपिश से कुछ राहत मिली तो लोगों ने घर से निकल खरीदारी की। रविवार को अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि आने वाले पांच दिनों में गर्म हवा को जोर रहेगा। तापमान तेजी से बढ़ेगा। अभी न्यूनतम तापमान औसत से कम है लेकिन अब यह तापमान भी बढ़ेगा।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह
जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अशोक वर्मा ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्हें अधिक मात्रा में तरल पदार्थ लेने के लिए कहा गया है। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है। उन्होंने बच्चों और बुजुर्गों को गर्मी से बचाने के लिए विशेष ध्यान रखने को कहा है।
तापमान पर एक नजर
तिथि अधिकत न्यूनतम
15 अप्रैल-40.2 डिग्री-- 20 डिग्री
16 अप्रैल-40.8 डिग्री-- 20 डिग्री
17 अप्रैल-40.9 डिग्री-- 19 डिग्री
18 अप्रैल-41 डिग्री-- 22.4 डिग्री
19 अप्रैल-43.1डिग्री-- 21 डिग्री
Trending Videos
अप्रैल की शुरुआत में मौसम मेहरबान रहा लेकिन अब गर्मी का प्रचंड असर दिखना शुरू हो गया है। रविवार को तापमान 43 डिग्री के पार हो गया। हाल यह रहा कि सुबह आठ बजे से गर्म हवा चलने लगी और दोपहर में धूप का सामना करना चुनौती भरा हो गया। दोपहर के समय लू चलने से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। हाईवे पर वाहनों की आवाजाही भी बहुत कम रही। जो लोग सड़क पर दिखे, वह सिर पर अंगौछा लपेटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार होने के कारण अधिकतर लोग घरों के भीतर रहे। शाम को जब तपिश से कुछ राहत मिली तो लोगों ने घर से निकल खरीदारी की। रविवार को अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि आने वाले पांच दिनों में गर्म हवा को जोर रहेगा। तापमान तेजी से बढ़ेगा। अभी न्यूनतम तापमान औसत से कम है लेकिन अब यह तापमान भी बढ़ेगा।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह
जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अशोक वर्मा ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्हें अधिक मात्रा में तरल पदार्थ लेने के लिए कहा गया है। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है। उन्होंने बच्चों और बुजुर्गों को गर्मी से बचाने के लिए विशेष ध्यान रखने को कहा है।
तापमान पर एक नजर
तिथि अधिकत न्यूनतम
15 अप्रैल-40.2 डिग्री
16 अप्रैल-40.8 डिग्री
17 अप्रैल-40.9 डिग्री
18 अप्रैल-41 डिग्री
19 अप्रैल-43.1डिग्री