सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Unchahar Express chain pulled twice, Vande Bharat also delayed

Raebareli News: ऊंचाहार एक्सप्रेस में दो बार चेन पुलिंग, वंदेभारत भी लेट

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 20 Apr 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Unchahar Express chain pulled twice, Vande Bharat also delayed
शहर के रेलवे स्टेशन में ट्रेन से उतरने के बाद प्लेटफार्म से बाहर निकलते यात्री।
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। प्रयागराज से ऊंचाहार के बीच रविवार की शाम दो ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। ऊंचाहार एक्सप्रेस में दो बार अलग-अलग स्थानों पर हुई चेन पुलिंग ने गति प्रभावित कर दी, जिससे पीछे चल रही वंदेभारत की रफ्तार पर भी असर पड़ा। इस वजह से दोनों ट्रेनें देर से पहुंची। चेन पुलिंग करने वालों का पता लगाया जा रहा है।
Trending Videos


प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस ऊंचाहार की तरफ फर्राटा भरते हुए आ रही थी, तभी लाल गोपालगंज के पास चेन पुलिंग हुई। इससे ट्रेन 10 मिनट से ज्यादा प्रभावित हुई। इसकी बाद परियावां के निकट भी दोबारा चेन पुलिंग हो गई। यहां भी करीब 10 मिनट ट्रेन खड़ी रही। दोनों चेन पुलिंग की वजह से प्रभावित हुई यह ट्रेन ऊंचाहार स्टेशन पर करीब पौन घंटे देर से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊंचाहार एक्सप्रेस की रफ्तार प्रभावित होने से वंदेभारत की रफ्तार पर भी असर पड़ा। इससे वंदेभारत भी 20 मिनट से ज्यादा देरी से रायबरेली स्टेशन पहुंची। स्टेशन अधीक्षक विनोद त्रिपाठी ने बताया कि ऊंचाहार एक्सप्रेस और वंदेभारत देर से आई, लेकिन लेटलतीफी की वजह पता नहीं है। आरपीएफ प्रभारी एसके सिंह ने बताया कि चेन पुलिंग करने वालों का पता लगा रहे हैं।

घंटों देर से आईं ट्रेनें
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली कानपुर रूट की आठ ट्रेनें रविवार को नहीं आईं, जिनमें छह ट्रेनें निरस्त रही और दो ट्रेनों का रास्ता बदला गया। निरस्त गाड़ियों में दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें और एक जोड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस शामिल रही। चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस और आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस रूट डायवर्जन की वजह से नहीं आई। इनके अलावा अन्य रूटों की कुछ ट्रेनों की लेटलतीफी ने भी यात्रियों को परेशान किया। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि कानपुर रूट की ट्रेनें गंगा पुल के ट्रैक पर चल रहे सुधार कार्य की वजह से प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed