{"_id":"69e7d940a948ab7d03071f55","slug":"you-can-speed-on-ganga-expressway-from-29-raebareli-news-c-101-1-slko1032-155968-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: गंगा एक्सप्रेस-वे पर 29 से भर सकेंगे फर्राटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: गंगा एक्सप्रेस-वे पर 29 से भर सकेंगे फर्राटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रायबरेली। प्रदेश का सबसे बड़ा गंगा एक्सप्रेस-वे अपने का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। 29 अप्रैल से इस पर लोग फर्राटा भर सकेंगे। जिले में एक्सप्रेस-वे की लंबाई 79 किमी है। इस पर फर्राटा भरने के लिए दो एंट्री पॉइंट बनाए गए हैं। इसके अलावा किसी जगह से लोग एक्सप्रेस-वे पर नहीं चढ़ सकेंगे। 250 गांव के निकट से निकले एक्सप्रेस-वे के किनारे सर्विस रोड बनाई गई, ताकि स्थानीय लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिल सके।
36 हजार करोड़ रुपये की लागत से मेरठ से प्रयागराज तक 594 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे का निर्माण पूरा हो गया है। इसके बनने से लंबी दूरी की यात्रा करने वालों को बड़ी सुविधा मिल जाएगी। एक्सप्रेस-वे के बीच पड़ने वाले रास्ते में पुलों का निर्माण कराया जा चुका है। इसमें दो रेलवे ओवरब्रिज बनाए गए हैं। गंगा एक्सप्रेस-वे पर साइन बोर्ड लगाए जा चुके हैं। अफसरों ने बताया कि पूरा एक्सप्रेस-वे मेरठ के पास हस्तिनापुर से शुरू होकर प्रयागराज में समाप्त होगा।
यह मिलेगी सुविधाएं
79 किमी का हिस्सा रायबरेली के 250 से अधिक गांवों को जोड़ेगा। जिले में दो एंट्री पॉइंट के साथ ही स्थानीय निवासियों के लिए सर्विस रोड की सुविधा उपलब्ध है। औद्योगिक इकाइयों और व्यापार को बढ़ावा, जिससे औद्योगिक विकास को रफ्तार मिलेगी। भारी वाहनों के लिए माल परिवहन में आसानी, जिससे समय की बचत होगी। 12 जिलों को जोड़ने वाले इस एक्सप्रेसवे से स्थानीय कृषि उत्पादों को बड़े बाजारों तक ले जाना आसान होगा।
29 अप्रैल से फर्राटा भर सकेंगे लोग
गंगा एक्सप्रेस-वे निर्माण पूरा हो गया है। इसे चार ग्रुपों में बांटा गया है। हमारे पास चौथे ग्रुप में रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज है। इस बीच की दूरी करीब 156 किमी है। सड़क निर्माण, बैरिकेडिंग, साइन बोर्ड भी लग गए हैं। इसके बनने से जिले के लोगों को आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी।
विजय कुमार, एक्सईएन यूपीडा प्रयागराज
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X