UP: सेहरा सजा, बरात तैयार थी तभी पहली पत्नी पहुंची थाने, दूल्हा मंडप से सीधे कोतवाली पहुंचा; ऐसे खुली पोल
रायबरेली में बरात निकलने से पहले दूल्हे की पहली पत्नी बच्ची संग थाने पहुंच गई। महिला ने कोर्ट विवाह के दस्तावेज दिखाकर दूसरी शादी रोक दी। पुलिस दूल्हे को मंडप से कोतवाली ले आई। मामला सामने आने से शादी वाले घर में हड़कंप मच गया और जांच शुरू हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायबरेली में सेहरा सज चुका था और घर में बरात निकलने की पूरी तैयारियां चल रही थीं, लेकिन तभी पुलिस पहुंच गई और बरात के लिए तैयार दूल्हे को कोतवाली ले आई। मंगलवार को ऐन मौके पर दूल्हे की पहली पत्नी अपनी एक साल की बच्ची को लेकर थाने पहुंच गई और सारी पोल खोल दी, जिससे शादी वाले घर में हड़कंप मच गया।
पुलिस को अपनी कोर्ट मैरिज के दस्तावेज सौंपे
पीड़ित महिला ने उन्नाव की अजगैन कोतवाली पहुंचकर पुलिस को अपनी कोर्ट मैरिज के दस्तावेज सौंपे। उसने पुलिस को बताया कि पहले पति से तलाक होने के बाद उसका अजगैन के दिरगज खेड़ा निवासी प्रवेश कुमार साहू से प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था।
इसके बाद 16 जनवरी 2026 को दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। महिला ने बताया कि वे दोनों साथ ही रह रहे थे, लेकिन इसी बीच उसे भनक लगी कि उसका पति उसे धोखा देकर गुपचुप तरीके से दूसरी शादी करने जा रहा है।
बरात रवाना होने से पहले ही दूल्हे को कोतवाली लाया गया
अजगैन कोतवाली के प्रभारी मुकुल दुबे ने बताया कि प्रवेश ने अपनी पहली शादी की बात अपने घर वालों से छिपा रखी थी। बेटे के पहले से शादीशुदा होने की जानकारी न होने के कारण, परिजनों ने उसकी शादी रायबरेली के लालगंज में रासी गांव में तय कर दी थी और मंगलवार को बरात जानी थी।
जैसे ही महिला की शिकायत मिली तो तुरन्त कार्रवाई करते हुए बरात रवाना होने से पहले ही दूल्हे को कोतवाली लाया गया है। प्रवेश अपनी पहली पत्नी को साथ रखने के लिए तैयार हो गया है। उधर सरेनी थाना में जिस युवती की शादी प्रवेश से तय थी, उसने तहरीर दी है। उसके भाई का कहना है कि धोखा किया गया। सरेनी पुलिस अजगैन जाने की बात कह रही है। बहन को इंसाफ दिलाने के लिए वह अजगैन कोतवाली जाएंगे।

कमेंट
कमेंट X