सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The Brahmin community has a glorious history

Raebareli News: सड़क हादसों में महिला और युवक की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 20 Apr 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
The Brahmin community has a glorious history
विज्ञापन
सलोन-अमावां। सड़क हादसों में रविवार को महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। छह लोग घायल हो गए। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। सलोन क्षेत्र के पावरगंज निवासी राजकुमार (35) अपनी पत्नी रेखा (30) अपनी बेटी काव्या और लाडो के साथ बाइक से रिश्तेदारी जा रहे थे। रायबरेली-प्रतापगढ़ हाईवे पर उमरी गांव के पास कार से टक्कर हो गई। इससे सभी लोग घायल हो गए।
Trending Videos


हादसे में कार चालक प्रतापगढ़ जिले के फुलवारी निवासी चंद्रभूषण सिंह भी चोटिल हो गया। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में दंपती को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां रेखा की मौत हो गई। एक अन्य हादसे में सांडा सैदन गांव निवासी श्रवण पटेल को औना सदरा पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे वह घायल हो गए। वहीं, प्रतापगढ़ जिले के लालगंज निवासी अंकित पटेल करहिया बाजार के पास सड़क हादसे में चोटिल हो गए। मिल एरिया क्षेत्र के मंचितपुर नहर के पास कार की टक्कर से युवक घायल हो गया। गुरुबख्शगंज क्षेत्र के किलौली के रहने वाले अरमान (35) पुत्र उस्मान बाइक से मिल एरिया थाना क्षेत्र के अमावा गांव के रहने वाले शमीम के यहां किसी काम से गए थे। रविवार सुबह करीब 10 बजे वापस लौटते समय सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। इससे अरमान की मौत हो गई। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed