सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   T20 World Cup: India's victory was celebrated in Uttar Pradesh as people danced and sang

T20 World Cup: भारत की जीत का जश्न यूपी में भी, लोगों ने नाच-गाकर जताई अपनी खुशी, आतिशबाजी के साथ उड़ा गुलाल

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 09 Mar 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश के विभिन्न शहरों-नगरों में लोग सड़कों पर उतर भारत की जीत का जश्न मना रहे हैं। भारत के तीन बार और लगातार दूसरी बार विजेता बनने पर लोगों में उत्साह और जश्न का माहौल है। 

T20 World Cup: India's victory was celebrated in Uttar Pradesh as people danced and sang
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 विश्वकप में भारत को मिली शानदार जीत का जश्न पूरे देश के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी मनाया जा रहा है। प्रदेश के विभिन्न शहरों-नगरों में लोग सड़कों पर उतर भारत की जीत का जश्न मना रहे हैं। भारत के तीन बार और लगातार दूसरी बार विजेता बनने पर लोगों में उत्साह और जश्न का माहौल है। 

Trending Videos


भारत द्वारा न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीतने के बाद, लोग एक-दूसरे को मिठाई खिला रहे हैं और एक-दूसरे को गुलाल लगा रहे हैं। मुरादाबाद में लोगों ने 'पूरब हो या पश्चिम, भारत ही सर्वश्रेष्ठ है' के नारे लगाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रयागराज में भी लोगों ने भारत की जीत का जमकर जश्न मनाया। मैच खत्म होते ही लोग घरों से सड़कों पर निकल आए और नाच-गाकर भारत की जीत पर अपनी खुशी का इजहार किया। लोगों ने खुशी में पटाखे फोड़े और देश के विश्व चैंपियन बनने पर एक-दूसरे को बधाई दी।


कानपुर में जीत का उत्साह
टी-20 क्रिकेट विश्वकप के फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश के साथ कानपुर में भी जश्न का माहौल छा गया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम के लगातार दूसरी बार खिताब जीतते ही शहर में उत्सव जैसा वातावरण बन गया। होली की खुशियां अभी थमी भी नहीं थीं कि सड़कों पर दिवाली जैसा नजारा दिखाई देने लगा। 
रविवार देर रात शहर के गोविंद नगर, किदवई नगर, सिविल लाइंस, तिलक नगर, हर्ष नगर, शास्त्री नगर, बर्रा, फूलबाग समेत शहर के क्षेत्रों में लोगों ने आतिशबाजी कर भारतीय टीम की जीत का जश्न मनाया। युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और हम हैं विश्व चैंपियन के नारे लगाए। शास्त्री नगर, फूलबाग समेत कई स्थानों पर बड़ी स्क्रीन लगाकर लोगों ने फाइनल मुकाबले का सामूहिक आनंद लिया। दिन में मंदिरों में भी टीम इंडिया की जीत के लिए विशेष प्रार्थनाएं की गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed