सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teenage girl accuses stepfather of molestation and intimidation

Lucknow News: किशोरी ने सौतेले पिता पर लगाया छेड़छाड़ व धमकाने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 30 Apr 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl accuses stepfather of molestation and intimidation
विज्ञापन
तेलीबाग। पीजीआई निवासी 14 वर्षीय किशोरी ने सौतेले पिता पर छेड़छाड़, अश्लीलता करने और धमकाने का आरोप लगाया है। बुधवार को वह मां के साथ पीजीआई थाने पहुंची और तहरीर दी। किशोरी ने यह भी कहा कि सौतेला पिता घर आया तो वह आत्महत्या कर लेगी। इस मामले में पीजीआई पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
Trending Videos


किशोरी की मां के अनुसार, पहले पति की मृत्यु 2021 में हो गई थी। बेटी को सुरक्षित भविष्य देने के लिए उन्होंने 2023 में पति के ही करीबी रिश्तेदार से विवाह किया, जो सरकारी विभाग में बाबू है। मां का कहना है कि आरोपी पति रात में जबरन उसके और बेटी के बीच में सोने की जिद करता और बेटी के साथ अश्लील हरकतें करता था। हद तो तब हो गई जब एक दिन उन्होंने बाथरूम में आरोपी का मोबाइल छिपा हुआ पाया, जिससे वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही थी। आरोप यह भी है कि उनके घर पर न होने पर आरोपी बेटी के साथ छेड़छाड़ करता था। महिला ने बताया कि आरोपी ने उसके पहले पति के बीमा के पैसे और सारे जेवर भी हड़प लिए। विरोध करने पर बेरहमी से पीटा और घर से निकाल दिया। बेटी इस कदर सदमे में है कि उसने आत्महत्या की कोशिश भी की, लेकिन समय रहते उसे बचा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर पीजीआई धीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। किशोरी के बयान और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed