सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The body of a young man who had left home was found near a railway crossing

Lucknow News: घर से निकले युवक का शव रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला

संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 02 Feb 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man who had left home was found near a railway crossing
विज्ञापन
लखनऊ। पारा के राम विहार में किराये पर रहने वाले चंद्रशेखर श्रीवास्तव (33) का शव रविवार सुबह लक्ष्मण विहार रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला।
Trending Videos

मूल रूप से हरदोई के खेरवा गांव निवासी चंद्रशेखर श्रीवास्तव भाई चंद्र कुमार के साथ रहते थे और राजाजीपुरम डी-ब्लॉक स्थित नाई की दुकान पर काम करते थे। चंद्र कुमार ने बताया कि चंद्रशेखर शराब के आदि थे। शनिवार को वह किसी काम से घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक नहीं लौटे। परिजनों ने तलाश की, पर कोई जानकारी नहीं मिल सकी। रविवार सुबह करीब सात बजे लक्ष्मण विहार रेलवे क्रॉसिंग के किनारे चंद्रशेखर का शव पड़ा मिला। चंद्रशेखर की पत्नी माया देवी काफी समय से सीतापुर में मायके में हैं। इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह ने परिजनों की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह पता चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed