सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The bus driver had consumed alcohol at a dhaba in Agra

Lucknow News: आगरा में ढाबे पर बस चालक ने पी थी शराब

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
The bus driver had consumed alcohol at a dhaba in Agra
हादसे से संबं​धित तस्वीरें।
विज्ञापन
लखनऊ। डबल डेकर बस के चालक की लापरवाही ने पांच लोगों की जान ले ली। चालक के साथ परिचालक भी भाग निकला। घायल यात्रियों ने बताया कि रविवार शाम को चार बजे चालक बस लेकर निकला था। बस में पानीपत से भी कुछ यात्रियों को बिठाया गया था। बस में ज्यादातर बिहार और नेपाल के यात्री सवार थे।
Trending Videos


हादसे में घायल गौरव कुमार, ओमकार सिंह और रवींद्र कुमार ने बताया कि चालक ने आगरा में ढाबे पर बस रोकी थी। वहां उसने खाना खाने से पहले शराब पी थी। आगरा से निकलने के बाद ही चालक लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। यात्रियों ने उसे टोका, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। ज्यादा नशे में होने के कारण चालक को झपकी आ गई और हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खून से सन गई थी सड़क, पुलिस ने धुलवाई
हादसे के बाद घटनास्थल पर चारों तरफ खून बिखरा था। एक्सप्रेसवे खून से सन गया था। पुलिस ने पास में चल रहे ट्यूबवेल से पानी लाकर सड़क को धुलवाया। बस को क्रेन की मदद से किनारे किया गया। घायलों ने बताया कि चालक के साथ परिचालक ने भी शराब पी थी। इसलिए दोनों हादसे के बाद भाग निकले।

एक्सप्रेसवे पर लगा जाम

बस दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रफ्तार थम गई। वहां से गुजरने वाले लोगों ने वाहन रोक दिया और घायलों की मदद के लिए आगे बढ़े। इस दौरान लेन पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब आधे घंटे तक वहां जाम लग गया। बड़ी संख्या में एंबुलेंस भी मुख्य मार्ग से घायलों को लादकर अस्पताल जा रही थीं। आधे घंटे बाद जाम खुलवाकर पुलिस ने यातायात सामान्य करवाया। वहां से गुजर रहे लोगों ने हादसे के का वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

हादसे में ये हुए गंभीर रूप से घायल

बिहार के रहने वाले रूपेश, प्रभात, रोहित, रंजय कुमार, रमन कुमार, फरमान, रेनू देवी, सितारा देवी, पानीपत से बिहार जा रहे गौरव कुमार, ओमकार सिंह, रवींद्र कुमार, रघुनंदन, ऋषभदेव और राजू को हाथ में चोटें आई हैं। इसके अलावा सुलेखा, पूनम, काव्या, संजू, गुंजा, सिद्धार्थ, अभिलाषा, शिव कुमार, प्रमोद, रवींद्र कुमार, जितेंद्र सिंह, रेणु देवी, राजेंद्र कुमार, राजकुमारी, हरियाणा के राजा कुमार, नेपाल के परशुराम और विमल भी घायल हैं।

होली पर जा रहे थे घर

बस में सवार सभी 40 यात्री होली मनाने के लिए छुट्टी लेकर घर जा रहे थे। इससे पहले ही वे हादसे का शिकार हो गए। घायल सुलेखा, पूनम और काव्या ने बताया कि घर पर परिजन उनका इंतजार कर रहे हैं। सभी मंगलवार को घर पर होते। लुधियाना में मुर्गी फॉर्म में काम करने वाली राधा रानी अपनी नातिन के साथ नेपाल घर जा रही थीं। उन्होंने बताया कि हादसे में वह और उनकी नातिन बच गए।



बस सीधी करते ही खिड़कियों से गिरने लगे शव

हादसे के बाद पुलिस ने जब क्रेन बस सीधी कराई तभी एक के एक करके खिड़कियों से लोगों के शव गिरने लगे। यह देख राहगीर और यात्री सहम गए। पुलिस ने किसी तरह से लोगों के शव सही से निकाले। वहीं इस बीच कुछ घायल यात्री ऐसे भी जो, चलने में असमर्थ हो गए थे। वे भी खिड़कियों से निकलने लगे।



हादसे के कारण लोकबंधु के डॉक्टर भी रहे अलर्ट

इतने बड़े हादसे के जानकारी जब लोगों को हुई तो यात्रियों का इलाज फौरन शुरू करने के लिए पीजीआई के एपेक्टर ट्रामा टू, गोसाईगंज सीएचसी के साथ ही लोकबंधु के डॉक्टर अलर्ट हो गए। आनन-फानन सभी डॉक्टरों को अस्पताल बुला लिया गया। लोकबंधु में स्ट्रेचर, व्हीलचेयर के साथ ही अन्य आवश्यक मेडिकल उपकरण तैयार कर लिए गए। ताकि लोगों को इलाज मिलने में कोई असुविधा न होने पाए।



रोते हुए मां और भाई को पुकार रही थी मासूम

हादसे के दौरान घायलों को बस से निकाला गया। इस दौरान बस के भीतर से तीन वर्षीय बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। पुलिस ने उसे बाहर निकाला। वहां कोई उसके बारे में नहीं बता सका। घायलों को अस्पताल भेज दिया गया। इस दौरान बच्ची हादसे वाले स्थान पर मां और भाई की तलाश में बिलखने लगी। नायब तहसीलदार शेव्या मिश्रा ने बच्ची को चिप्स और केला खिलाया और पानी पिलाकर शांत कराया। बच्ची सिर्फ इतना बता सकी कि वह मां और भाई के साथ जा रही थी। पूछने पर उसने भाई का नाम गौरव बताया। छानबीन में पता चला कि बच्ची की मां और भाई की हालत गंभीर है। पुलिस प्रशासन बच्ची की देखरेख कर रहा है।



इलाज के लिए मृत बहन को गोद में लेकर नंगे पैर दौड़ पड़े गौरव

बिहार के रहने वाले गौरव अपने छोटे भाई 15 वर्षीय प्रियांशु और आठ साल की बहन अंजलि के साथ बस से घर जा रहे थे। हादसे में गौरव की तो जान बच गई, लेकिन उनके भाई-बहन की मौत हो गई। पुलिस ने जब बस से दोनों के शव बाहर निकाले तो गौरव फफक पड़े। उन्हें तो यकीन नहीं हुआ कि जो बहन हर साल उनकी कलाई में राखी बांधती थी वह अब नहीं रहीं। सुधबुध खो चुके गौरव ने पुलिस कर्मियों से बहन का शव ले लिया और इलाज के लिए नंगे पैर इधर-उधर दौड़ते रहे। लोग समझाने की कोशिश करते रहे मगर भाई का मन यह बात मानने को तैयार नहीं हुआ। गौरव पैदल अंधाधुंध भागने लगे। किसी तरह से पुलिस ने उन्हें रोका और बहन के शव को अस्पताल पहुंचाया।

भाई-बहन मर गए, घरवालों को कैसे बताऊं

हाय, मेरा छोटा प्रियांशु मर गया... मेरी लाडली मुझे छोड़कर चली गई। समझ नहीं आता कि घरवालों को कैसे बताऊं। दहाड़ मारकर रो रहे गौरव चुप होने का नाम ही नहीं ले रहे थे। गौरव ने बताया कि प्रियांशु पढ़ने में बहुत होशियार था। वह पायलट बनना चाहता था। बहन भी चली गई... अब मुझे कौन राखी बांधेगा। अब पूरे घर में कौन शरारत करेगा...।



फोन पर मालिक से बहस के बाद एक किमी तक लहराई थी बस, यात्रियों की नहीं सुनी

डबल डेकर बस का चालक फोन पर लगातार बात कर रहा था। बस में सवार मानिकपुर निवासी बृजेश का आरोप है कि बस चालक नशे में होने के कारण वाहन के मालिक से फोन पर किसी बात पर बहस कर रहा था। टोल पार करने के बाद बहस तेज हो गई। इसके बाद आरोपी ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ाई और बस लहराने लगा। घबराकर सवारियां चीखने-चिल्लाने लगीं। लोगों ने चालक से बस रोकने के लिए कई मिन्नतें की। मगर वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हुआ, बल्कि बस की गति और तेज कर दी। करीब एक किलोमीटर तक लहराने के बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

चालक की सीट के पास मिलीं शराब की बोतलें

बृजेश ने बताया कि हादसे के कारण सभी बस में फंस गए। डर के कारण कुछ यात्रियों ने एक दूसरे के ऊपर से चढ़कर बस से निकलने की कोशिश की। ऐसे में लोगों को काफी चोटें आईं। किसी का सिर फट गया तो किसी के हाथ-पैर टूट गए। बृजेश का कहना है कि जब वह बस से निकले तो उन्हें चालक की सीट के पास शराब की बोतलें भी पड़ी मिलीं।

लगा नहीं बचेगी जान

लुधियाना से आ रहीं नेपाल निवासी राधा देवी ने बताया कि बस लहराते हुए जब पलटी तो वह बुरी तरह से घबरा गईं। एक पल के लिए लगा कि आज नहीं बचूंगी। हादसा तब और भयानक लगने लगा जब लोग बाहर निकलने के लिए किसी तरह से अपने जूतों से खिड़कियों के शीशे तोड़ने लगे। इस दौरान अन्य यात्री भी चोटिल हो गए। हादसे में जिस महिला की मौत हुई है वह गर्भवती थी।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

हादसे से संबंधित तस्वीरें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed