{"_id":"6a6e5cdf857d12585d02e90b","slug":"the-goal-is-to-win-all-the-assembly-seats-in-lucknow-lucknow-news-c-13-lko1070-1856403-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लखनऊ की सभी विधानसभा सीटें जीतना लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लखनऊ की सभी विधानसभा सीटें जीतना लक्ष्य
विज्ञापन
सपा नेताओं ने की बैठक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने जिले की सभी विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने को अपना लक्ष्य बताया।
महानगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दीकी ने कहा कि जनता भाजपा से परेशान है। लखनऊ की सभी विधानसभा सीटें जीतने के साथ अन्य जिलों में भी पार्टी बेहतर प्रदर्शन कर 2027 में सरकार बनाएगी। बैठक में वरिष्ठ नेता प्रो. रमेश दीक्षित ने कहा कि समाज का हर वर्ग अखिलेश यादव को पसंद करता है और सपा को वोट करेगा। बैठक में विधानसभा चुनाव की दृष्टि से बूथ, पोलिंग को और अधिक मजबूत करने की रणनीति बनाई गई। जन-समस्याओं के समाधान के लिए भी हर संभव प्रयास करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में लखनऊ खंड स्नातक चुनाव पर भी चर्चा हुई और जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में मध्य विधायक रविदास मेहरोत्रा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा, पूर्व मंत्री फिदा हुसैन अंसारी, वंदना मिश्रा, मीरा वर्धन, प्रेम प्रकाश वर्मा, महासचिव लखनऊ गौरव सिंह यादव आदि मौजूद रहे।