सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The nation will be strengthened only through the preservation of culture: Rambhadracharya

संस्कृति की रक्षा से ही मजबूत होगा राष्ट्र : रामभद्राचार्य

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
The nation will be strengthened only through the preservation of culture: Rambhadracharya
राजधानी में रामकथा के समापन पर श्रीरामभद्राचार्य से मिलते सीएम योगी। -संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। बृज की रसोई में चल रही पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज की नौ दिवसीय रामकथा मंगलवार को संपन्न हो गई। कथा के अंतिम दिन उन्होंने नवधा भक्ति के सख्य भाव (मित्रता का भाव) की व्याख्या करते हुए कहा कि सच्ची मित्रता भगवान के चरणों में अटूट विश्वास का नाम है। उन्होंने कहा कि जिसका मन अपने लक्ष्य पर स्थिर रहता है, वही लक्ष्मण कहलाता है। कहा कि संस्कृति की रक्षा से ही राष्ट्र मजबूत होगा।

रामभद्राचार्य ने रामायण के प्रसंगों के माध्यम से भारतीय संस्कृति की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रावण विदेशी आक्रांता का प्रतीक है, जबकि सीता भारतीय संस्कृति का स्वरूप हैं। संस्कृति की रक्षा के लिए ही वानर और भालू समाज एकजुट हुआ था। उन्होंने ताड़ना का अर्थ शिक्षण बताते हुए प्रचलित चौपाइयों की भी व्याख्या की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पाठ का आह्वान

रामभद्राचार्य ने श्रद्धालुओं से नियमित रूप से सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ करने का आग्रह किया। साथ ही भारत को अखंड, अजेय और सार्वभौम बनाने का संदेश भी दिया। मीडिया प्रभारी डॉ. एस.के. गोपाल ने बताया कि श्रीश्याम परिवार के सौजन्य से आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर श्रीश्याम परिवार, मारवाड़ी युवा मंच, सिविल डिफेंस, एकल अभियान, बोरा फाउंडेशन, इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन, संस्था उत्सव और अन्य सहयोगी संगठनों के कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया।
विज्ञापन
Trending Videos

आयोजक मंडल की ओर से विधायक डॉ. नीरज बोरा, वत्सल बोरा और बिंदू बोरा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, मंत्री रवींद्र जायसवाल, एमएलसी लालजी प्रसाद निर्मल, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी तथा लोकगायिका मालिनी अवस्थी सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed