{"_id":"697fb0b1f4cbc95ccb0b02b0","slug":"the-second-phase-of-the-lucknow-metro-will-gain-momentum-with-the-centres-contribution-of-rs-1450-crore-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1586835-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: केंद्र के 1450 करोड़ रुपये के अंश से मिलेगी लखनऊ मेट्रो के सेकंड फेज को रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: केंद्र के 1450 करोड़ रुपये के अंश से मिलेगी लखनऊ मेट्रो के सेकंड फेज को रफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ मेट्रो के सेकंड फेज को केंद्र सरकार के अंश से रफ्तार मिलेगी। अगले तीन महीने में चारबाग से बसंतकुंज के बीच सेकंड फेज का निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए टेंडर हो चुके हैं। केंद्र सरकार 1450 करोड़ रुपये निर्माण के लिए देगी।
दरअसल, चारबाग से बसंतकुंज के बीच 5801 करोड़ रुपये से लखनऊ मेट्रो के सेकंड फेज का निर्माण होना है। इसमें आधी धनराशि केंद्र व राज्य सरकारों से मिलेगी। शेष ऋण लिया जाएगा। इसके तहत 2900 करोड़ रुपये का लोन बैंकों से लिया जाएगा। इतनी ही रकम केंद्र व राज्य सरकारें मिलकर देंगी। इस लिहाजा से केंद्र सरकार को 1450 करोड़ रुपये देने हैं। सूत्र बताते हैं कि इस धनराशि की पहली किस्त मिल जाएगी, जिससे निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसके अलावा ऋण दिलाने में भी सरकारें मदद करेंगी। चारबाग से बसंतकुंज के बीच करीब 11.16 किमी रूट पर बारह स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। निर्माण कार्य पांच वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए टेंडर हो चुके हैं। मेट्रो अधिकारियों के अनुसार प्रोजेक्ट के लिए ग्राउंड, जियोटेक सर्वे हो चुके हैं। विदेशी निवेश के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। चारबाग, मेडिकल कॉलेज व चौक चौराहे पर बनने वाले मेट्रो स्टेशनों की लोकेशन मुख्य चौराहों से 500 मीटर तक आगे या पीछे हो सकती है।
तीन चरणों में होगा निर्माण कार्य
मेट्रो सेकंड फेज का निर्माण कार्य तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में 40 एकड़ में बसंतकुंज में डिपो का निर्माण करवाया जाएगा। इसके बाद रूट पर एलिवेटेड व अंत में अंडरग्राउंड स्टेशन बनाए जाएंगे।
ये स्टेशन बनेंगे रूट पर
सेकंड फेज के तहत 12 स्टेशन बनाने हैं। इसमें सात भूमिगत व पांच एलिवेटेड स्टेशन होंगे। भूमिगत स्टेशनों में चारबाग, गौतमबुद्धनगर, अमीनाबाद, पांडेगंज, सिटी रेलवे स्टेशन, मेडिकल चौराहा व चौक हैं। एलिवेटेड स्टेशनों में ठाकुरगंज, बालागंज, सरफराजगंज, मूसाबाग व बसंतकुंज स्टेशन हैं।
Trending Videos