सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The weather in Uttar Pradesh will change several times in the next three days.

Weather: अगले तीन दिन में कई बार करवट लेगा यूपी का मौसम, आज से एक अप्रैल तक बारिश जारी रहने की संभावना

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 29 Mar 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
सार

उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण 29 मार्च को देर शाम या रात से बारिश हो सकती है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, रविवार से प्रदेश में कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश हो सकती है।

The weather in Uttar Pradesh will change several times in the next three days.
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

मौसम का मिजाज हर दिन करवट बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की वजह से एक बार फिर से 29 मार्च से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर शुरू होने की संभावना बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश का यह दौर एक अप्रैल तक जारी रहने की संभावना जताई जा रही है जो 30 और 31 मार्च को प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी अपना प्रभाव डालेगा।
Trending Videos


मौसम विभाग के अनुसार, 29 मार्च को 3 से 5 डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है और देर शाम या रात को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बारिश का यह क्रम 30 व 31 मार्च को तीव्र हो सकता है और लखनऊ समेत बाकी हिस्सों में भी प्रभाव डाल सकता है। इस वजह से कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - "मोदी जी... नोएडा न जाएं", पीएम बोले- मुझे डराया गया, अयोध्या में महायज्ञ में लगी भीषण आग, देखें बड़ी खबरें

ये भी पढ़ें - भरोसे का कत्ल: पहले विधवा से दोस्ती, नौकरी के नाम पर लाखों ऐंठे; फिर नोचने लगा जिस्म, लात मारने से हुआ गर्भपात


बारिश की वजह से 31 मार्च तक तापमान में 3 से 5 डिग्री की ही गिरावट के बाद फिर से अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की क्रमिक बढ़ोतरी हो सकती है। रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, 30 मार्च को हवा के झोंकों की रफ्तार बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक होने के भी आसार जताए जा रहे हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 29 मार्च को कोई खास परिवर्तन नहीं होगा लेकिन 30 मार्च को संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ झोंकेदार हवा 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने के आसार हैं। शनिवार को झांसी में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 38.6 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed