{"_id":"6a6d59db4c17bf43ae0f1fc0","slug":"lucknow-mst-facility-launched-from-awadh-bus-station-for-16-destinations-registration-fee-is-50-counter-op-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: अवध बस अड्डे से 16 जगहों के लिए एमएसटी सुविधा शुरू, 50 रुपये में होगा पंजीकरण; इस समय खुलेगा काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: अवध बस अड्डे से 16 जगहों के लिए एमएसटी सुविधा शुरू, 50 रुपये में होगा पंजीकरण; इस समय खुलेगा काउंटर
Sat, 01 Aug 2026 08:22 AM IST
Akash Dwivedi
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Sat, 01 Aug 2026 08:22 AM IST
सार
अवध बस अड्डे से 16 मार्गों के लिए मासिक सीजनल टिकट सुविधा शुरू हो गई है। यात्रियों को एक माह के पास पर 18 दिनों का किराया देना होगा और 12 दिन तक निःशुल्क यात्रा का लाभ मिलेगा। पंजीकरण के लिए निर्धारित शुल्क और आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे।
विज्ञापन
अवध बस अड्डा।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अवध बस अड्डे पर पहली अगस्त से 16 जगहों के लिए मासिक सीजनल टिकट (एमएसटी) सुविधा शुरू हो जाएगी। इससे दैनिक यात्रियों को काफी राहत होगी। अभी तक रोडवेज बसों के लिए एमएसटी कैसरबाग बस अड्डे से बनता था।
विज्ञापन
अवध बस स्टेशन से बाराबंकी, अयोध्या रोड और बहराइच रोड के लिए एमएसटी बनेगा। पहली बार एमएसटी बनवाने पर 50 रुपये का पंजीकरण शुल्क देना होगा। काउंटर सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक खुलेंगे, जहां जरूरी दस्तावेज देकर एक महीने के लिए एमएसटी स्मार्ट कार्ड में बनवाया जा सकता है।
विज्ञापन
छात्रों को स्कूल फीस का प्रमाण, हाईस्कूल का अंकपत्र, आधार कार्ड, फोटो व मोबाइल नंबर भी देना होगा। क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि 30 दिन यानी एक माह के लिए एमएसटी बनवाने पर 18 दिनों का ही किराया चुकाना होगा। एमएसटी के जरिये प्रतिमाह 12 दिन तक फ्री यात्रा का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
दूरी के अनुसार एमएसटी का शुल्क
| बाराबंकी | 1,044 रुपये |
| न्यू बाराबंकी | 1,296 रुपये |
| मसौली | 1,944 रुपये |
| रामनगर | 2,772 रुपये |
| घाघराघाट | 3,240 रुपये |
| जरवल रोड- | 3,492 रुपये |