फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Dalit representation in director posts at power corporations ends; the only Dalit director resigns.

UP: ऊर्जा निगमों में निदेशक पदों पर दलित प्रतिनिधित्व खत्म, एकमात्र दलित निदेशक ने दिया इस्तीफा

Sat, 01 Aug 2026 09:14 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 01 Aug 2026 09:14 AM IST
सार

ऊर्जा निगमों में निदेशक के नौ रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार हुए। इसी दौरान एकमात्र दलित निदेशक के इस्तीफे के बाद शीर्ष स्तर पर दलित प्रतिनिधित्व समाप्त हो गया। इस्तीफे का कारण व्यक्तिगत बताया गया है, जबकि कुछ संगठनों ने इसे दलित उत्पीड़न और प्रतिनिधित्व के मुद्दे से जोड़कर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
UP: Dalit representation in director posts at power corporations ends; the only Dalit director resigns.
बिजली संकट। - फोटो : freepik.com

विस्तार

पॉवर कॉर्पोरेशन और विद्युत निगमों में लंबे समय से खाली चल रहे निदेशक के नौ पदों के लिए शनिवार को साक्षात्कार हुआ। इसी बीच एकमात्र दलित निदेशक ने इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में अब कॉर्पोरेशन और निगमों में निदेशक पद पर दलितों की भागीदारी शून्य हो गई है।

विज्ञापन


पॉवर कॉर्पोरेशन और अन्य निगमों में लंबे समय से खाली चल रहे निदेशक के नौ पदों के लिए शनिवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने साक्षात्कार लिए। नौ पदों के लिए 22 वरिष्ठ अभियंताओं ने साक्षात्कार दिया। इसमें सात विभिन्न निगमों से संबंधित थे, जबकि अन्य निजी क्षेत्र की कंपनियों से आए थे। 
विज्ञापन


साक्षात्कार देने वालों में पॉवर कॉर्पोरेशन  में निदेशक (वितरण) जीडी द्विवेदी, पश्चिमांचल में निदेशक (तकनीक) और पूर्वांचल में कार्यरत निदेशक (तकनीक) जितेंद्र नलवाया भी शामिल रहे। खास बात यह है कि इसी बीच ट्रांसमिशन में निदेशक (नियोजन एवं वाणिज्य) पद पर कार्यरत राजेश कुमार ने इस्तीफा दे दिया है। वह एक मात्र दलित निदेशक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि विभिन्न दलित संगठन ऊर्जा निगमों में भागीदारी को लेकर लगातार सवाल उठाते रहे हैं। दलित उत्पीड़न और निलंबन के मामले को लेकर कॉर्पोरेशन अध्यक्ष से लेकर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा तक को ज्ञापन सौंपा गया है। निदेशक राजेश कुमार ने इस्तीफा की वजह व्यक्तिगत बताया है, लेकिन इसे भी दलित उत्पीड़न से जोड़ कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed