फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Global tender to be floated for JPNIC operations; private company to handle repairs and management.

UP: जेपीएनआईसी के संचालन के लिए निकलेगा ग्लोबल टेंडर, निजी कंपनी करेगी मरम्मत और संचालन

Sat, 01 Aug 2026 09:47 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 01 Aug 2026 09:47 AM IST
सार

गोमती नगर स्थित जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय सेंटर के संचालन के लिए वैश्विक निविदा जारी की जाएगी। चयनित निजी कंपनी अपने खर्च पर मरम्मत कर 30 वर्ष तक संचालन करेगी और प्राधिकरण को निर्धारित राशि देगी। परियोजना वर्षों से अधूरी और बंद पड़ी है, जिसे फिर से शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
UP: Global tender to be floated for JPNIC operations; private company to handle repairs and management.
जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय केंद्र (जेपीएनआईसी) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

समाजवादी चिंतक जय प्रकाश नारायण के नाम पर गोमती नगर में बने जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय सेंटर (जेपीएनआईसी) का संचालन एलडीए ठेके पर देगा। इसके लिए ग्लोबल टेंडर निकाला जाएगा। जो कंपनी इसे लेगी वही मरम्मत का काम अपने खर्चे पर कराएगी। संचालन के एवज में एलडीए को भी तय राशि देगी।

विज्ञापन


गोमती नगर में एलडीए ऑफिस के निकट करीब 20 एकड़ में बने जेपीएनआईसी का निर्माण साल 2013 में शुरू हुआ और साल 2017 में निर्माण पूरा होने से पहले ही इसका काम बंद हो गया।  जिस समय काम बंद हुआ था उस समय फिनिशिंग सहित करीब 50 करोड़ रुपये के काम बचे थे और करीब 850 करोड़ रुपये खर्च हो चुके थे। बचे काम को पूरा करने के लिए बजट मिलने के बाद 2017 में घोटाले के आरोपों पर जांच शुरू हो गई। इसलिए कई साल काम बंद रहा। अब फिर एक बार इसका संचालन शुरू करने पर काम हो रहा है।

विज्ञापन

अनुमति के बाद टेंडर को जारी कर दिया जाएगा

एलडीए के वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि संचालन 30 साल के लिए ठेके पर दिया। इसके लिए ग्लोबल टेंडर निकाला जाएगा। बैठक हो गई है अब शासन से अनुमति आने के बाद टेंडर को जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन




 

  • गणेशपुर- 3,024 रुपये
  • जरवल कस्बा- 3,888 रुपये
  • कैसरगंज- 4,428 रुपये
  • कुंडासर- 4,932 रुपये
  • करनैलगंज- 4,464 रुपये
  • सागर- 1,368 रुपये
  • अहमदपुर टोल प्लाजा- 2,412 रुपये
  • भिटरिया- 3,276 रुपये
  • मवई- 3,780 रुपये
  • भेलसर- 4,464 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed