फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Threatened by posing as the DIG (Retired Deputy Inspector General of Registration).

Lucknow News: सेवानिवृत्त उप महानिरीक्षक निबंधन को डीआईजी बताकर धमकाया

Mon, 10 Aug 2026 02:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Threatened by posing as the DIG (Retired Deputy Inspector General of Registration).
लखनऊ। गोमतीनगर के विनीतखंड निवासी सेवानिवृत्त उप महानिरीक्षक निबंधन देवेंद्र सिंह ने अज्ञात पर खुद को डीआईजी बताते हुए धमकाने का आरोप लगाया है। देवेंद्र की तहरीर पर गोमतीनगर पुलिस ने शनिवार को एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

देवेंद्र ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके पास शाम 5:37 बजे अनजान नंबर से कॉल आई थी। फोन कर्ता ने खुद को डीआईजी जितेंद्र सिंह बताया। आरोप है कि आरोपी ने अपना परिचय देते ही धमकाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने उन्हें और उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने की बात कही और कॉल काट दी। देवेंद्र ने बताया कि जब उन्होंने आरोपी के नंबर की ट्रूकॉलर पर जांच की तो उसमें फोन कर्ता का नाम अनुपम लिखा हुआ था। पीड़ित ने बताया कॉल आने के बाद से उनका परिवार डरा हुआ है। उन्होंने गोमतीनगर थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि जिस नंबर से पीड़ित को कॉल आई थी उसे ट्रेस किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed