फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three new swine flu patients admitted.

Lucknow News: स्वाइन फ्लू के तीन नए मरीज भर्ती

Sun, 30 Aug 2026 12:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Three new swine flu patients admitted.
लखनऊ। राजधानी में स्वाइन फ्लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। तीन नए मरीजों में इसकी पुष्टि हुई है। इनमें से दो मरीज बलरामपुर अस्पताल के स्वाइन फ्लू वार्ड में और एक लोहिया संस्थान में भर्ती है।
विज्ञापन

इंदिरानगर, आदिलनगर का एक-एक मरीज स्वाइन फ्लू की चपेट में आया है। सर्दी-जुकाम, बुखार, गले में खराश के बाद इन्होंने निरालानगर स्थित निजी पैथोलॉजी सेंटर में जांच कराई थी। रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। सांस लेने में तकलीफ होने पर दो मरीजों को परिजनों ने बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया। सीएमएस डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि मरीजों में स्वाइन फ्लू के हल्के लक्षण है। उधर, लोहिया संस्थान में भर्ती तीसरे मरीज की हालत में सुधार है।
विज्ञापन


सीएमओ ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
सीएमओ ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर 0522-2622080 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने अपील की है कि बुखार, जुकाम, खांसी या इस तरह के दूसरे लक्षण होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर डॉक्टर से सलाह लें। जरूरत पड़ने पर जांच कराएं। लोगों से खुद दवा लेने या किसी अप्रशिक्षित व्यक्ति से इलाज कराने से बचने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसजीपीजीआई में कोरोना, स्वाइन फ्लू के आठ-आठ मरीज मिले

लखनऊ। एसजीपीजीआई में बीते 15 दिनों में स्वाइन फ्लू और कोरोना के 16 रोगी मिले हैं। इनमें स्वाइन फ्लू और कोरोना के आठ-आठ रोगी हैं। संस्थान ने इनकी रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय को भेजी है। संस्थान प्रशासन का कहना है कि सभी मरीजों में संक्रमण के हल्के लक्षण हैं।
एसजीपीजीआई के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की अध्यक्ष डॉ. रूंगमेई एसके मारक का कहना है कि इस मौसम में इन्फ्लुएंजा का खतरा है। भर्ती 16 मरीजों में आधे से ज्यादा में ऑपरेशन से पहले हुई जांच में कोरोना और स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। अन्य की लक्षण के आधार ओपीडी में हुई जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।


मरीजों से मास्क लगाने की अपील
एसजीपीजीआई प्रशासन की अपील है कि संक्रमण से बचाव के लिए सभी मास्क पहनें। हाथों को साफ रखें और भीड़-भाड़ वाले इलाके में जाने से बचें। कोई लक्षण दिखे तो खुद को आइसोलेट कर सावधानियों का पालन करें। एसजीपीजीआई के सीएमएस डॉ. देवेंद्र गुप्ता ने स्वाइन फ्लू के नए रोगी मिलने से इन्कार किया है। उन्होंने बताया कि कोरोना का एक मरीज भर्ती था। ठीक होने पर उसकी छुट्टी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed