फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two special trains for Delhi today

Lucknow News: दिल्ली के लिए दो स्पेशल ट्रेनें आज

Sun, 30 Aug 2026 01:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Two special trains for Delhi today
लखनऊ। दिल्ली के यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे प्रशासन रविवार को दो आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनें चलाएगा। इनमें 04213 अयोध्या कैंट–आनंदविहार टर्मिनल एक्सप्रेस और 04217 वाराणसी–नई दिल्ली स्पेशल शामिल हैं।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि ट्रेन 04213 अयोध्या कैंट–आनंदविहार टर्मिनल अयोध्या कैंट से शाम 6:20 बजे चलकर बाराबंकी से होते हुए लखनऊ रात 8:45 बजे पहुंचेगी। इसके बाद बरेली, मुरादाबाद, हापुड़, गाजियाबाद के रास्ते आनंदविहार टर्मिनल सुबह छह बजे पहुंचेगी। ट्रेन में 19 कोच होंगे, जिनमें चार सामान्य, 13 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (इकॉनमी) की बोगियां होंगी।
विज्ञापन

ट्रेन 04217 वाराणसी–नई दिल्ली वाराणसी से दोपहर 3:40 बजे चलकर मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, रायबरेली होते हुए लखनऊ रात 9:05 बजे पहुंचेगी। यहां से चलकर बरेली, मुरादाबाद, हापुड़, गाजियाबाद के रास्ते होकर नई दिल्ली सुबह 6:45 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में 20 कोच होंगे, जिनमें चार सामान्य, 14 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (इकॉनमी) कोच रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed