फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Traffic changes to be in effect from tomorrow for the Monsoon Session.

Lucknow News: मानसून सत्र के लिए कल से यातायात में रहेगा बदलाव

Sun, 02 Aug 2026 02:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Traffic changes to be in effect from tomorrow for the Monsoon Session.
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। सोमवार से शुरू हो रहे मानसून सत्र को लेकर यातायात में डायवर्जन किया गया है। डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी के अनुसार डायवर्जन मंगलवार सुबह से लागू होकर सत्र के खत्म होने तक जारी रहेगा।
विज्ञापन


-बंदरियाबाग चौराहा से यातायात राजभवन, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज चौराहा, जीपीओ मोड़, विधानसभा की ओर नहीं जा सकेंगे। यह यातायात लालबत्ती चौराहा, कैंट या गोल्फ क्लब चौराहा, 1090 चौराहा होकर जा सकेगा।
विज्ञापन


-डीएसओ चौराहा से हजरतगंज, जीपीओ पार्क, विधानसभा मार्ग की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। यह यातायात पार्क रोड, मेफेयर तिराहा होकर जा सकेगा।
-रॉयल होटल चौराहा से विधानसभा के सामने से हजरतगंज चौराहा की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। यह यातायात कैसरबाग चौराहा, परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा, चिरैयाझील, या बर्लिंग्टन चौराहा, सदर ओवरब्रिज, कैंट होकर जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संकल्प वाटिका पुल के नीचे तिराहे से महानगर की तरफ से आने वाले रोडवेज, सिटी बसें सिकंदरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की ओर नहीं आ सकेंगी। यह बसें बैकुंठ धाम, 1090 (गांधी सेतु) चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैंट होते हुए जा सकेंगी।
-केकेसी तिराहा से चारबाग की तरफ से आने वाले रोडवेज, सिटी बसें हुसैनगंज चौराहा, रॉयल होटल चौराहा, विधानसभा की ओर नहीं आ सकेंगी। यह बसें लोको चौराहा, कैंट या बर्लिंग्टन चौराहा से कैसरबाग होकर जा सकेंगी।
-गोमतीनगर की तरफ से आने वाले रोडवेज, सिटी बसें सिकंदरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की ओर नहीं जा सकेंगी। यह बसें बैकुंठ धाम, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, चिरैयाझील तिराहा होकर कैसरबाग होते हुए या 1090 (गांधी सेतु) चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैंट होते जा सकेंगी।
-सिकंदरबाग चौराहा से हजरतगंज, विधानसभा की ओर जाने वाला यातायात हजरतगंज चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। यह यातायात सिकंदरबाग चौराहे से यूपीटेक चौराहा, बालू अड्डा, गांधी सेतु (1090) चौराहा या चिरैयाझील होते हुए जा सकेगा।
-परिवर्तन चौक, हिंदी संस्थान तिराहा से हजरतगंज चौराहा होकर विधानसभा की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। यह यातायात कैसरबाग चौराहा या चिरैयाझील तिराहा, संकल्प वाटिका या सिकंदरबाग चौराहा, यूपीटेक चौराहा, गांधी सेतु (1090) चौराहा होते हुए गोल्फ क्लब चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैंट होकर जा सकेगा।

-डीएसओ चौराहा से सिसेंडी तिराहा, रॉयल होटल चौराहा की तरफ यातायात नहीं आ जा सकेगा। यह यातायात हजरतगंज चौराहा, मेफेयर तिराहा या रॉयल होटल चौराहा से बर्लिंग्टन चौराहा, कैंट होकर जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed