{"_id":"6a78e7c560860f2eca094139","slug":"troubled-by-a-legal-battle-with-his-wife-a-private-employee-committed-suicide-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1868656-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पत्नी से चल रहे मुकदमे से परेशान निजी कर्मचारी ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पत्नी से चल रहे मुकदमे से परेशान निजी कर्मचारी ने दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। पारिवारिक विवाद और पत्नी से चल रहे मुकदमे से परेशान कैसरबाग के घसियारी मंडी निवासी आलोक गुप्ता (48) ने शनिवार रात फंदा लगा लिया। गले में पड़ा गमछा फटने से फंदा टूट गया और आलोक सीढ़ियों पर गिर पड़े। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।एडिशनल इंस्पेक्टर कैसरबाग ने बताया कि आलोक निजी कंपनी में काम करते थे। छोटे भाई अविनाश के मुताबिक आलोक की शादी करीब 14 साल पहले गीता देवी से हुई थी। शादी के कुछ साल बाद दोनों में विवाद शुरू हो गया। इसके बाद पत्नी मायके चली गई और कोर्ट में मुकदमा दायर कर दिया।
इसी तनाव के कारण आलोक डिप्रेशन में थे। अविनाश ने बताया कि शनिवार रात खाना खाने के बाद सब सो गए। देर रात आलोक ने छत पर लगी लोहे की ग्रिल में गमछे के सहारे फंदा लगा लिया। गमछा फटने के कारण फंदा टूट गया और आलोक सीढ़ियों पर गिर पड़े। रविवार सुबह करीब साढ़े चार बजे घरवालों ने उन्हें पड़ा देखा और बलरामपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एडिशनल इंस्पेक्टर का कहना है कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि आलोक ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर आत्महत्या की है।