{"_id":"6a78e7e912734aabc40221d4","slug":"two-accused-arrested-for-snatching-mobile-phone-from-a-young-man-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1868658-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: युवक से मोबाइल लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: युवक से मोबाइल लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। युवक से मोबाइल लूटने वाले दो बदमाशों को हुसैनगंज पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल बाइक भी बरामद हुई है।एसीपी हजरतगंज रजनीश वर्मा ने बताया कि हरदोई के संडीला स्थित अशरफाटोला निवासी सोनू राठौर शनिवार को चारबाग रेलवे स्टेशन जा रहे थे। स्टेशन के पास बाइक सवार दो लुटेरे पीछे से आए और उनके हाथ से मोबाइल छीनकर भाग गए। सोनू ने मदद के लिए शोर मचाया, लेकिन लोगों के जमा होने से पहले ही दोनों लुटेरे भाग निकले।
सोनू ने हुसैनगंज थाने में लूट की एफआईआर दर्ज कराई थी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पुलिस को बाइक सवार लुटेरों के बारे में अहम सुराग मिले। रविवार को चारबाग स्थित बाल विद्या मंदिर के पास से पुलिस ने दोनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान बाजारखाला निवासी रितिक लोधी और आलमबाग निवासी प्रेम शर्मा के रूप में हुई है।
एसीपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपना खर्च और शौक पूरा करने के लिए लूट की वारदात करने की बात कबूली है। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटा रही है।