{"_id":"69d6c55ac615fdf3b7010a4c","slug":"two-special-trains-to-mumbai-will-operate-from-may-20-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1683258-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मुंबई के लिए दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन 20 मई से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मुंबई के लिए दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन 20 मई से
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन ने सुल्तानपुर और वाराणसी से लोकमान्य तिलक टर्मिनल (एलटीटी मुंबई) वाया लखनऊ ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ियों के संचालन का निर्णय लिया गया है। दोनों ट्रेनें 20 मई से शुरू होंगी।
सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि 04212 सुल्तानपुर-एलटीटी साप्ताहिक स्पेशल 20 मई से 15 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को सुल्तानपुर से सुबह चार बजे चलकर सुबह 6:20 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इसके बाद कानपुर, उरई, झांसी, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, खंडवा, भुसावल, पाचोरा, चालिसगांव, नासिक रोड, कल्याण, ठाणे होते हुए दोपहर 12:20 बजे एलटीटी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन गाड़ी संख्या 04211 के रूप में 21 मई से 16 जुलाई तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को एलटीटी से दोपहर 2:35 बजे चलकर उपरोक्त स्टेशनों से होते हुए लखनऊ रात 8:50 बजे व सुल्तानपुर रात 11 बजे पहुंचेगी।
इसी क्रम में 04226 वाराणसी एलटीटी आरक्षित स्पेशल ट्रेन 21 मई से नाै जुलाई तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को वाराणसी से रात 1:35 बजे चलकर जाैनपुर, सुल्तानपुर होते हुए लखनऊ सुबह 6:20 बजे पहुंचेगी। यहां से कानपुर, उरई, झांसी, बीना, इटारसी, भुसावल, चालिसगांव, नासिक, कल्याण, ठाणे होते हुए एलटीटी दोपहर 12:20 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04225 के रूप में 22 मई से 10 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को एलटीटी से दोपहर 2:35 बजे चलकर उपरोक्त स्टेशनों से होते हुए लखनऊ रात 8:50 बजे व वाराणसी रात 2:05 बजे पहुंचेगी। दोनों ही ट्रेनों में थर्ड एसी इकोनाॅमी श्रेणी के 14 व सामान्य के चार कोच होंगे।
Trending Videos